VIDEO: सिर के बल धड़ाम से गिरने वाली थीं रकुल प्रीत, ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं एक्ट्रेस
Rakul Preet almost fell down: कई बार फिल्मी सितारे ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाते हैं। कई बार वे खुद इस बात का खुलासा कर देते हैं। कई दफा तो ये सब कैमरे में कैद नहीं होता, मगर कई बार हो भी जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में अभिनेत्री रकुल प्रीत के साथ भी हुआ, जब वे पैपराजी को पोज देने के चक्कर में गिरते-गिरते बचीं।
किस आउटफिट को कैसे और कब कैरी करना है, ये बात अभिनेत्रियों को बेहद अच्छी तरह पता होती हैं। ऊंची-ऊंची हील्स में कॉन्फिडेंटली कैसे चलना है, इसे कोई मॉडल्स और एक्ट्रेसेस से सीखे। मगर हाल ही में रकुल प्रीत चलते चलते अचानक डिस्बैलेंस हो गईं।

दरअसल, रकुल प्रीत जब जा रही थीं तो पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए बुलाने लगे। इसके बाद रकुल पोज देने के चक्कर में सीढ़ियों में डिस्बैलेंस हो गईं और गिरते गिरते बचीं। गनीमत रही कि रकुल ने समय रहते खुद को संभाल लिया। मगर सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
रकुल के वीडियो में भी ये बात देखी जा सकती है कि अभिनेत्री मुंह के बल गिरने वाली थीं। पैपराजी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर लिया। लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications