Raksha Bandhan: लेखिका कनिका ने की थी शाहरुख के प्रोडक्शन से शुरुआत, दो बार हुई है शादी, पढ़ें Profile

नई दिल्ली, 03अगस्त। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' इसी महीने की 11 तारीख को रिलीज होने जा रही है, फिल्म की राईटर कनिका ढिल्लन हैं, जो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। उनके कुछ पुराने tweets से कुछ लोग नाराज हैं और उनपर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं, जिसकी वजह से इस वक्त कनिका काफी ट्रोल हो रही हैं और यही नहीं ट्विटर पर#BoycottRakshaBandhanMovie ट्रेंड भी कर रहा है।

आइए विस्तार से जानते हैं लेखिका कनिका ढिल्लन के बारे में...

आइए विस्तार से जानते हैं लेखिका कनिका ढिल्लन के बारे में...

आपको बता दें कि अमृतसर में जन्मी कनिका ने दिल्ली से पढ़ाई की है और इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया। लिखने की प्रति रूचि उनको बचपन से ही थी,इस कारण उन्होंने मास्टर्स पूरा करने के बाद मुंबई की ओर रुख किया और बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ गईं।

बॉलीवुड की चर्चित लेखिकाओं में गिनती

बॉलीवुड की चर्चित लेखिकाओं में गिनती

उन्होंने साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी किया और इसके बाद उन्होंने मनमर्जियां, केदारनाथ, जजमेंटल है क्या, गिलटी और हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों के स्क्रीन प्ले और संवाद लिखे और देखते ही देखते उनकी गिनती बॉलीवुड की चर्चित लेखिकाओं में होने लगी।

 प्रकाश कोवेलामुड़ी से शादी और फिर...

प्रकाश कोवेलामुड़ी से शादी और फिर...

पर्सनल लाइफ की बात करें तो कनिका ने साल 2014 में तमिल फिल्म इडंस्ट्री के प्रख्यात डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुड़ी से शादी की थी लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कनिका की लाइफ में स्क्रिप्टराइटर और प्रोड्यूसर हिमांशु शर्मा की एंट्री हुई, जिन्हें एक साल तक डेट करने के बाद कनिका ने साल 2021 में शादी कर ली।

स्वरा भास्कर के साथ था रिलेशनशिप

हिमांशु शर्मा भी फिल्मी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। वो भी पांच साल तक एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद उन्होंने कनिका ढिल्लन से शादी कर ली।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'रक्षा बंधन'

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'रक्षा बंधन'

फिलहाल कनिका के खिलाफ ट्रोलर्स की बयानबाजी जारी है। मालूम हो कि आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के अपोजिट एक बार फिर से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत, सादिया खतीब, सहेजमीन कौर और सीमा पाहवा भी हैं। फिल्म भाई-बहनों के रिश्तों की कहानी कहती है। अब फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है? ये तो 11 अगस्त को पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+