Raksha Bandhan 2025: घर से दूर परदेस में बैठे भाई रक्षाबंधन पर देखें ये बेहतरीन फिल्में, बहन की याद आ जाएगी

Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का त्योहार है। पूरे देश में ये त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। ये भाई और बहन का त्योहार है। जिसमें भाई को बहन रक्षा सूत्र बांधती है। इसके बाद दोनों एक दूसरे को वचन देते हैं। रक्षाबंधन हमेशा से ही भारत में प्रमुख त्योहार रहा है। रक्षाबंधन के बाद से ही भारत में बाकी त्योहार भी शुरू होते हैं।

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर हम आपको भाई-बहन के प्यार को दिखाने वाली फिल्मों के बारे में बात रहे हैं। जिसे कोई भाई या बहन फिल्म देखे तो उसके आंखों से आंसू निकलना तो पक्का है। क्योंकि उन फिल्मों की कहानी है ही इतनी इमोशनल। देखें लिस्ट।

Raksha Bandhan 2025

जिगरा
ये फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट की इस फिल्म में भाई और बहन के रिश्ते पर आधारित है। एक बहन अपने भाई को किस तरह से रक्षा करती है,इसमें देखने लायक है। आलिया के साथ इसमें वेदांग रैना भी हैं।

सरबजीत
2016 में आई ये फिल्म भी आप रक्षाबंधन में देख सकते हैं। ये फिल्म भी एक बहन की कहानी पर बनी है, जो अपने भाई को पाकिस्तान के जेल से वापस लाने की लड़ाई लड़ती है। इसे आप ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।

रक्षा बंधन
2022 में आई ये फिल्म भाई और बहन के रिश्ते पर आधारित है। जिसमें भाई अपने माता-पिता के जाने के बाद बहनों की जिम्मेदारी उठाता है। इसमें अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर भी हैं।

गर्व
सलमान की ये चर्चित फिल्म भी भाई बहन के रिश्ते को बखूबी दर्शाती है। जिसमें सलमान खान का किरदार अर्जुन अपनी बहन के साथ दुराचार करने वाले करीब 18 लोगों को गोली से मार देता है। इसमें सलमान के साथ उनके भाई अरबाज खान भी हैं।

हम साथ साथ हैं
ये एक पारिवारिक फिल्म है। जिसमें परिवार को कैसे जोड़ कर रखा जाता है, इसमें बड़े ही अच्छे दिखाया गया है। लेकिन भाई बहन के रिश्ते पर भी इसे फोकस किया गया है। जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+