राखी सावंत जल्द ही सलमान खान को बनाएंगी 'मामा', कैमरे पर किया ये खुलासा

पिछले दिनों राखी सावंत ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद खुद को मौसी बना लिया था और अब वह जल्द ही सलमान खान को मामा बनाने की बात कर रही हैं।

मुंबई, 6 जुलाईः सोशल मीडिया क्वीन और टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत पिछले कुछ महीनों से अपने बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी सावंत को भले ही एक्टिंग का काम कम मिल रहा हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। राखी हर रोज सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। राखी की मानें तो उनकी जिंदगी में बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के आने से खुशियां लौट आई हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई ड्रामा करती रहती हैं जिसकी वजह से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद खुद को मौसी बना लिया था और अब वह जल्द ही सलमान खान को मामा बनाने की बात कर रही हैं।

जल्द मां बनना चाहती हैं राखी सावंत

जल्द मां बनना चाहती हैं राखी सावंत

दरअसल राखी सावंत अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में घिरी रहती हैं। वह कई बार पैपराजी के साथ बातचीत करते दिख जाती हैं। वह इन बातों में कुछ ऐसा कह जाती हैं, जिससे वह या तो फैंस को शॉक्ड कर देती हैं या उनके चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद से राखी बेहद खुश हैं और खुद भी जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं। पैपराजी से बात करते हुए पिछले दिनों उन्होंने खुलासा किया था कि वह जल्द से जल्द आदिल के बच्चे की मां बनना चाहती हैं और उनका बच्चा मसीहा होगा जो लोगों की मदद करेगा।

सलमान खान को बनाएंगी मामा

सलमान खान को बनाएंगी मामा

राखी सावंत का कहना है कि उन्हें जिस सच्चे प्यार की तलाश थी वह आदिल खान के रूप में उन्हें मिल गया है। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ जाते हैं। हाल ही में पैपराजी को राखी सावंत ने बताया कि वह जल्द ही सलमान खान को मामा बनाएंगी और आदिल के साथ शादी कर लेंगी।

वीडियो हो रहा है वायरल

मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी पैपराजी के साथ अपनी पर्सनल बातें करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी ने कहा- सलमान जी, आप मामा कब बनेंगे। अरे वो तो मेरे ही हाथ में है और आदिल के भी। जब वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा कि खुशखबरी जल्दी सुनाओ तो इसके जवाब में राखी ने कहा- नहीं-नहीं मेरी शादी नहीं हुई है न। आदिल और मैं जान रहे है अभी एक दूसरे को। पहले आदिल की सिस्टर की शादी होगी, फिर मेरी होगी।

14 फरवरी को रितेश से हो गई थीं अलग

14 फरवरी को रितेश से हो गई थीं अलग

आपको बता दें कि राखी सावंत ने इसी साल 14 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपने पूर्व पति रितेश से अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने रितेश से अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था। बिग बॉस 15 में उन्होंने अपने पूर्व पति रितेश के साथ वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। हालांकि रितेश के साथ उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और जल्द ही दोनों अलग हो गए। रितेश से अलग होने के बाद राखी ने आदिल खान दुर्रानी को अपना नया बॉयफ्रेंड बनाया।

आदिल ने गिफ्ट किया दुबई में फ्लैट

आदिल ने गिफ्ट किया दुबई में फ्लैट

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर खुद बताया कि वह अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ काफी खुश हैं। आदिल ने राखी को बीएमडब्ल्यू कार और दुबई में एक फ्लैट गिफ्ट किया है। आदिल राखी को अपने परिवार से मिलाने के लिए दुबई भी ले गए थे। हाल ही में राखी सावंत ने बताया था कि वह आदिल के साथ मिलकर दुबई में एक इंटरनेशनल बिजनेस भी शुरू करने वाली हैं जिसके लिए वह दुबई में 10 फ्लैट खीरदेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+