हो गई राखी सावंत के ट्यूमर की सर्जरी, अभी तक नहीं आया होश, एक्स हसबैंड रितेश ने दिया हेल्थ अपडेट
Rakhi Sawant Health Update: सोशल मीडिया की पॉपुलर ड्रामा क्वीन राखी सावंत की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और आज यानी 18 मई 2024 (शनिवार) को उनक सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद राखी के एक्स पति रितेश ने मीडिया को एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है।
राखी सावंत के यूट्रस में ट्यूमर
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही राखी सावंत के सीने में दर्द हुआ था और वह अपना इलाज कराने के लिए मुंबई के एक निज अस्पताल में पहुंची थीं। इसके बाद डॉक्टर्स ने उनके कुछ टेस्ट किए थे। टेस्ट रिपोर्ट्स में पता चला था कि राखी के यूट्रस में ट्यूमर है जिसकी जल्द से जल्द सर्जरी करनी होगी।

राखी सावंत की हुई मेजर सर्जरी
आज यानी 18 मई 2024 को राखी सावंत के यूट्रस में ट्यूमर की सर्जरी हो गई है। इससे पहले राखी काफी डर रही थीं लेकिन खबर है कि उनकी सर्जरी अच्छे से हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस के एक्स पति रितेश सिंह मीडिया को राखी का हेल्थ अपडेट दे रहे हैं।
एक्स पति रितेश ने दिया हेल्थ अपडेट
राखी सावंत के एक्स पति रितेश ने वीडियो में बताया है- अभी राखी जी के हेल्थ का अपडेट देने आया हूं। उनकी सर्जरी सक्सेसफुल रही। हालांकि अभी तक वो होश में नहीं आई हैं। ऑपरेशन थिएटर में उन्हें लगभग 3 घंटे रखा गया था। उनका काफी मेजर ऑपरेशन हुआ है और ट्यूमर काफी बड़ा था।
'राखी सावंत इस समय सच में बहुत दर्द में हैं'
रितेश ने आगे कहा- कुछ लोग उन पर हंस रहे थे लेकिन मैं यही कहूंगा कि वो इस समय सच में बहुत दर्द में हैं। ऐसे में किसी पर हंसना नहीं चाहिए, इंसानियत कहीं नहीं बची कि लोगों के दर्द को समझा जा सके। राखी का हम सभी ध्यान रखेंगे और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। लेकिन फिर भी कई लोग मीडिया में बयानबाजी कर रहे हैं तो उनको मैं बता दूं कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी क्योंकि मारने वाला बचाने वाला सब ऊपरवाला है।
राखी सावंत ने वीडियो में कही थी ऐसी बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी सावंत इस समय स्त्री रोग विशेषज्ञ की देख-रेख में हैं। अपनी बीमारी के बारे में राखी ने एक वीडियो के जरिए लोगों को बताया था और उसके पहले एक्ट्रेस के एक्स पति रितेश सिंह ने मीडिया से बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications