'मुसलमान खुद को कहता है और शादी...' आदिल खान पर जमकर बरसीं राखी सावंत, गिरफ्तारी के आरोप में सुनाई खरी खोटी
Rakhi Sawant On Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने सोमी खान से दूसरी शादी कर ली लेकिन इसके बावजूद उनका राखी सावंत से झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
हाल ही में आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि राखी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। आदिल ने यह तक दावा कर दिया कि अगर राखी भारत वापस लौटीं तो वह महज 2 घंटे में ही जेल के अंदर होंगी। ऐसे में राखी सावंत कैसे चुप बैठतीं उन्होंने वीडियो शेयर कर आदिल को खूब खरी खोटी सुनाई।

जूम को दिए इंटरव्यू में आदिल खान ने बताया कि राखी सावंत पर कई सारे केस दर्ज हैं इसलिए वह पिछले 4 महीने से दुबई में हैं और इंडिया नहीं आई। अगर राखी सावंत इंडिया लौटी तो अगले 2 घंटों के अंदर वह जेल में होगी और उसे जमानत भी नहीं मिलेगी क्योंकि उनके खिलाफ FIR दर्ज है। ऐसे में राखी सावंत ने आदिल को इसका करारा जवाब दिया और उन्हें बदतमीज और 'सुअर' कहा।
राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर कहा कि, 'बदतमीज। बगैर पहली बीवी को तलाक दिए दूसरी शादी करने वाले, मुसलमान खुद को कहता है, अरे कीचड़ में पड़े हुए सुअर, सुन मेरी बात, तूने तो खुदा को अल्लाह को नहीं बख्शा, रमजान पाक महीने में तू ये मीडिया में जाकर गंदगी कर रहा है। मीडिया को तो टीआरपी चाहिए।'
राखी सावंत ने आगे कहा कि, 'तुझे क्या लगा कि मीडिया तेरे नाम से पास आती है। नहीं.. तू राखी सावंत का कितना इस्तेमाल करेगा। तेरे में कितनी ताकत है, जा कर राखी सावंत के नाम का इस्तेमाल। तुझे मीडिया छाप रहा है ना मेरे नाम से तो जा मेरे नाम से रोटी खा ले। मैं जल्द इंडिया आ रही हूं तू बस मेरा इंतजार कर।'
बता दें कि, राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और साल 2022 में दोनों ने दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन शादी के एक महीने बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लग गई। उन्होंने आदिल पर धोखा और मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। खैर अब राखी से अलग होने के बाद आदिल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने सोमी खान से दूसरी शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications