VIDEO: RRR सक्सेज पार्टी में ड्रेस ने करवाई राखी की फजीहत, बार-बार हाथ से छिपाती रहीं कट
नई दिल्ली: सुपरहिट फिल्म बाहुबली के निर्देशक एस.एस. राजामौली की नई फिल्म RRR दुनियाभर में धमाल मचा रही है। हाल ही में इस फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया। जिसके बाद मुंबई में एक बड़ी सक्सेज पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी में राखी सावंत भी अपना जलवा बिखेरने पहुंची थीं, लेकिन ड्रेस की वजह से उनकी फजीहत हो गई।

ड्रेस सिखक गई
प्रोग्राम में राखी सावंत रेड कलर की बोल्ड हाई स्लिट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। इसी बीच कॉमेडी किंग जॉनी लीवर की भी एंट्री वहां पर हुई। उनका वेलकम करते हुए राखी ने उन्हें गले लगाया और फोटो खिंचवाने लगीं। इस दौरान उनकी स्कर्ट हल्की सी सिखक गई, जिस वजह से राखी बार-बार हाथ से उसे सेट करती नजर आईं। इसके बाद उन्होंने आमिर खान के साथ भी फोटो क्लिक करवाई।

जॉनी से पूछा हालचाल
वैसे राखी और जॉनी लीवर की मुलाकात काफी छोटी थी, लेकिन इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। राखी ने पूछा कि आप कैसे हैं जॉनी भाई। इस पर उन्होंने जवाब दिया बढ़िया, इसके बाद वो फोटोग्राफर्स की ओर इशारा करने लगे। जॉनी के जाने के बाद राखी ने अकेले भी काफी फोटो खिंचवाई और पार्टी में मस्ती करती नजर आईं।

जूनियर एनटीआर भी मौजूद
इस पार्टी में करण जौहर, आमिर खान, जॉनी लीवर, राखी सावंत, जयंतीलाल गड़ा, सतीश कौशिक और जावेद अख्तर समेत कई स्टार पहुंचे, हालांकि फिल्म में रोल निभाने वाली आलिया भट्ट नजर नहीं आईं। वहीं फिल्म के मेन हीरो राम चरण और जूनियर एनटीआर सभी मेहमानों का स्वागत करते नजर आए। पार्टी के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा राम चरण के पैरों की हो रही थी, क्योंकि वो नंगे पैर थे।

नंगे पैर के पीछे ये है वजह
राम चरण अपने पिता के साथ पिछले कई सालों से केरल के सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। इस वजह से उन्होंने अयप्पा दीक्षा ली है। जिसमें 41 दिनों तक कठिन व्रत का पालन करना होता है। इसमें काले कपड़े पहनना और नंगे पैर रहना शामिल है। इसी वजह से राम चरण पार्टी में बिना जूतों के पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications