Rakhi Sawant: आदिल खान को याद कर रोने लगीं राखी सावंत, कैमरे पर कहा- ये वही जगह है जहां मैंने....
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने इमोशनल होते हुए पैपराजी से कहा- मैं कितनी बार आदिल के साथ दुबई से लौटी हूं लेकिन आज मैं अकेली हो गई हूं। मैं बहुत ज्यादा परेशान हो रही हूं।

Rakhi Sawant Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर कोई राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानो को लेकर बातें करता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान पर आरोप लगाया है कि वह धोखेबाज हैं। राखी ने ये भी कहा है कि आदिलउनके पैसे और गहने लेकर एक दूसरी लड़की के पास चला गया है। यहां तक कि राखी ने आदिल पर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार आदिल खान के जेल जाने के बाद राखी सावंत दुबई चली गई थीं। वहां उन्होंने खुद की एक्टिंग अकादमी खोली है। हालांकि अब वह भारत वापस लौट आई हैं। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी से बात की और ऐसे में उन्हें पुरानी बातें याद आ गईं। पुरानी बातों को याद कर राखी सावंत कैमरे पर फूट फूटकर रोने लगीं।

मुंबई एयरपोर्ट पर रोने लगीं राखी सावंत
राखी सावंत ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को इमोशनल होते हुए कहा- मैं कितनी बार आदिल के साथ दुबई से लौटी हूं लेकिन आज मैं अकेली हूं। पति के साथ बिताए पल मेरे आंखों के सामने घूम रहे हैं। इन सब बातों का जिक्र करते हुए राखी पैपराजी के सामने फूट फूटकर रोने लगीं। राखी सावंत को इस तरह से इमोशनल देखकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।
राखी ने कहा- मुझे आदिल की याद आ रही है
राखी सावंत ने रोते हुए पैपराजी से कहा- दुबई में राखी सावंत का अकादमी स्टार्ट हुआ। वहां एक और घर लिया है मैंने। साथ में एक नई गाड़ी भी मिली है जो मेरी कंपनी ने मुझे दिया है। इस दौरान राखी इमोशनल होते हुए कहती हैं- ये वही जगह है न... याद आ रही है वो जगह। आदिल के सिर पर फूल डाले थे मैंने। आपको याद आ रहा है। उस पर गुलाब के फूल डाले थे। उसका स्वागत किया था और उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बोला कि वो तो नाटक है।
मां को याद कर इमोशनल हुईं राखी
वहीं दूसरे वीडियो में राखी सावंत अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो जाती हैं। वह पैपराजी से कहती हैं- आखिरी बार मैं अपनी मां को लेकर दुबई गई थी। मां को पूरा दुबई दिखाया था। लेकिन इस बार मां मेरे साथ नहीं थी। राखी ने सभी को होली की बधाई भी दी। राखी ने कहा- मेरी दिल से दुआ है कि आप सभी खुश रहें और होली के रंगों की तरह आप लोगों के घर परिवारों में भी खुशहाली बनी रहे।

लोगों ने राखी से कही ये बात
राखी सावंत का ये वीडियो देखने के बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने राखी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- प्यार इंसान को बदल देता है, लेकिन धोखा इंसान को तबाह कर देता है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- यार आदिल की स्टोरी भी तो दिखानी चाहिए... एक तरफ का सुन कर उसको विलेन बना दिया गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- ये अच्छी है...बस इसके साथ शुरू से बुरा हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने राखी सावंत को नौटंकी करने वाली भी कहा है।

खुद की जिंदगी पर फिल्म बनाएंगी राखी सावंत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत 'राउडी राखी' नामक अपने जीवन पर एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रही हैं। राखी सावंत ही अपनी इस फिल्म की डायरेक्टर भी होंगी। राखी ने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम 'राउडी राखी' रखा है। इस फिल्म में उनके जीवन में आए सभी उतार-चढ़ाव और उनकी शादी में चल रही परेशानियों को दिखाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications