राखी सावंत ने एयरपोर्ट पर पल्लू गिराकर दिखाया ये सब, डांस करते हुए कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत
Rakhi Sawant Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत दुबई से लौटने के बाद से फिर से इंटरनेट पर छा गई हैं। कभी वह अपने अतरंगी फैशन के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं तो कभी अपनी बयानबाजी को लेकर खबरों में छा जाती हैं। कुछ दिनों पहले राखी सावंत एयरपोर्ट पर नंगे पैर चलती नजर आई थीं जिस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने सलमान खान की शादी के लिए ऐसी मन्नत मांगी है। फिर वह अपने लिए नया पति ढूंढती नजर आईं। अब हाल ही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है
आपको बता दें कि राखी सावंत एक बार फिर से दुबई के लिए रवाना होने से पहले मुंबई एरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। दुबई जाने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर पैपराजी को जमकर पोज दिए और सभी लोगों का खूब एंटरटेनमेंट भी किया। राखी सावंत मुंबई एयरपोर्ट पर साड़ी पहनकर डांस करती नजर आईं। उनका ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है।

राखी सावंत ने 'झुमका गिरा रे' पर किया डांस
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के धमाकेदार गाने 'झुमका गिरा रे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी सावंत बोल्ट ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। राखी सावंत अपने इस डांस से लोगों को एंटरटेन करती नजर आती हैं। हांस करते हुए अचानक ही राखी अपनी साड़ी का पल्लू गिरा देती हैं और कैमरे पर शर्माती नजर आती हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
राखी सावंत का इस तरह का बोल्ड डांस कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। ऐसे में लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग राखी के इस डांस को शर्मनाक भी बता रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो को लेकर राखी सावंत की जमकर आलोचना की है। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- झुमका तो नहीं गिरा लेकिन साड़ी का पल्लू बार बार गिरा रही है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- गाना सही किया जाए....पल्लू गिरा रे।
राखी सावंत को है नए पति की तलाश
आपको बात दें कि सोशल मीडिया ड्रामा क्वीन राखी सावंत अब नए पति की तलाश हैं। इससे पहले राखी को दो पति छोड़कर जा चुके हैं। नए पति के लिए राखी कई तरह की मान्नतें मांगती नजर आ रही हैं। वहीं हाल ही में राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए बताया था कि उनका ड्राइवर उनकी कार की चाबी लेकर भाग गया है। इसके साथ ही उनके ड्राइवर ने उनका गोल्ड का फोन और पैसे भी चोरी कर लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications