Rakhi Sawant ने आदिल और सौतन सोमी खान की शेयर की ऐसी तस्वीर, एक्स हसबैंड रितेश ने उड़ाया मजाक, हुई वायरल

Rakhi Sawant Viral Post: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन जब से उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने दूसरी शादी की है तो वह अक्सर अपनी पत्नी सोमी खान के साथ नजर आते हैं। लेकिन लगता है राखी सावंत इसे हैंडल नहीं कर पा रही हैं।

आदिल खान दुर्रानी और सोमी खान ने बीते दिनों सीक्रेट वेडिंग की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई। वहीं दूसरी तरफ राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर आदिल पर तंज कसती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए।

Rakhi Sawant

हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर दो चिम्पांजी की तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों एकसाथ शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इस तस्वीर में एक दूसरे को बड़े ही प्यार से आंखों में देख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए राखी सावंत ने कैप्शन पर लिखा, 'अंदाजा लगाओ! कौन?' अब इस पोस्ट पर लोगों के लगातार फनी कमेंट्स आ रहे हैं।

राखी सावंत के इस पोस्ट पर कमेंट कर लोग चिम्पांजी की जोड़ी को आदिल खान दुर्रानी और सोमी खान बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये तो आदिल और सोमी ही हैं। एक ने लिखा, 'आखिर राखी सावंत ने रिएक्ट ही कर दिया वो भी 100% सही।' इसके अलावा राखी के एक्स हसबैंड रितेश ने भी कमेंट कर लिखा, 'ये कौन है?' इसके सात ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी बनाया।

इससे पहले राखा सावंत ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें आदिल खान दुर्रानी की उनसे हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि वह उन्हें अलग-अलग नंबर से फोन कॉल करते रहते हैं। इसके अलावा रिकॉर्डिंग में आदिल राखी से 15000 रुपये मांगते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+