पति आदिल से मिलने हवालात पहुंची थीं राखी सावंत, बोलीं- पैसों के बारे पूछते ही उसने कहा कि तुझे तो.....

Rakhi Sawant and Adil Khan: राखी सावंत ने बताया कि हवालात में जब वह आदिल से मिलने गई थीं तो उन्होंने राखी के साथ बहुत ही बुरे तरीके से बात की।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant and Adil Khan: सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी शादी और अपने आदिल खान को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। ब्रेन ट्यूमर के चलते पहले उनकी मां की मौत हुई और उसके बाद ही राखी कैमरे पर कने लगीं कि उनकी शादी खतरे में है और पति आदिल खान उन्हें धोखा दे रहा है। राखी सावंत नें अपने पति आदिल पर आरोप लगाया कि उसने पैसे और गहने राखी से ले लिए हैं और साथ ही उसका तनु चंदेल नाम की किसी लड़की के साथ शादी के बाद से ही अफेयर चल रहा था। सिर्फ इतना ही राखी ने ये भी दावा किया है कि तनु प्रेग्नेंट हैं और वो आदिल का ही बच्चा है। राखी सावंत ने कई बार पति आदिल खान को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह आदिल खान की पोल सबके सामने खोल देंगी। राखी की शिकायत के आधार पर आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। राखी सावंत अपने पति आदिल खान से कुछ बात करने के लिए हवालात पहुंची थीं। उसके बाद राखी ने पैपराजी को बताया कि उन्होंने आदिल से क्या क्या बात की।

आदिल से हवालात में मिलने पहुंचीं राखी

आपको बता दें राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी इन दिनों हवालात में बंद हैं। राखी सावंत ने आदिल पर पैसों के गबन से लेकर मारपीट करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में कोर्ट ने आदिल खान को 20 फरवरी यानी आज तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। राखी सावंत ने बताया कि हवालात में जब वह आदिल से मिलने गई थीं तो उन्होंने राखी के साथ बहुत ही बुरे तरीके से बात की।

'आदिल के परिवार को पता है कि वह चालाक लड़का है'

इसी बीच पैपराजी ने ने राखी सावंत से पूछा कि क्या आदिल के पैरेंट्स व फैमिली का मैसूर से उनके लिए कोई कॉल या मैसेज आया है तो इस पर राखी सावंत ने कहा कि आदिल के परिवार को पता है कि उनका बेटा आदिल बहुत चालाक लड़का है। राखी ने कैमरे पर कहा- आदिल के परिवार को पता है कि उनका बेटा सैटिंगबाज है। वह ठीक कुछ न कुछ करके छूट जाएगा। लेकिन मैं भी देखती हूं कि आदिल क्या क्या कर सकता है। राखी ने कहा- ये राखी सावंत का केस है। मैं भी मीडिया के सामने उसका पूरा कच्चा चिट्ठा खोलूंगी। मैं शांत नहीं बैठने वाली हूं।

'आदिल ने मुझसे बुरे तरीके से की बात'

'आदिल ने मुझसे बुरे तरीके से की बात'

राखी सावंत ने कैमरे पर आगे कहा- मैं आदिल से हवालात में मिलने गई थी। मैंने उनसे डेढ़ करोड़ के बारे में भी पूछा। आखिर मेरे एक करोड़ 60 लाख रुपये कहां रखे हैं। मैंने उनसे पूछा कि क्या आपने इतने पैसों की कार ली है। इस पर आदिल ने कहा कि तुमको क्या मतलब। राखी ने कहा- आदिल ने मुझसे कहा तुमको मैं कभी माफ नहीं करूंगा। मैं पुलिस को जवाब दूंगा तुमको नहीं।

राखी ने आदिल पर लगाए कई आरोप

राखी ने आदिल पर लगाए कई आरोप

आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ साल 2022 में ही शादी कर ली थी। हालांकि अपनी शादी का खुलासा राखी सावंत ने इस साल की शुरुआत में किया था। उस समय राखी सावंत की मां अस्पताल में भर्ती थीं और उनका ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था। वहीं मां की मौत के 5 दिन बाद ही राखी कैमरे पर फूट फूटकर रोलतीं नजर आईं। राखी ने उस समय पैपराजी से कहा था- मेरी शादी खतरे में है, इस बचा लो। इसके बाद ही राखी ने आरोप लगाया कि उनके पति आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं। उनका किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है।

'आदिल का चल रहा था अफेयर'

'आदिल का चल रहा था अफेयर'

राखी ने आरोप लगाया था कि आदिल ने उनसे धोखेबाजी कर उनके पैसे और गहने ले लिए थे। साथ ही जब राखी बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने के लिए गई हुई थीं तो आदिल उस समय तनु के साथ ही रहते थे। फिलहाल अपने लेटेस्ट वीडियो में राखी ने अपने मिसकैरेज का दर्द और उसके बाद जो कुछ हुआ उसके बारे में लोगों को बताया है।

Recommended Video

    Rakhi Sawant के Ex Husband Ritesh ने विवाद में बीच में आकर Adil Khan पर दिया बयान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+