मां के निधन से बुरी तरह टूटीं राखी सावंत, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला
मां के निधन के बाद राखी सावंत टूट सी गई हैं। ऐसे में राखी का हौंसला बढ़ाते हुए कई एक्टर्स ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया।
Rakhi Sawant Mother Demise: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत जो हमेशा अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाती हैं। लेकिन, सबको एंटरटेन करने वाली राखी की मां ने देर रात उन्हें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस की मां का लंबे समय से मुंबई के जुहू अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से पीड़ित थी। अब मां के निधन के बाद राखी सावंत का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बुरी तरह से टूट चुकी हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स ने मां के निधन पर शोक जताया।

सेलेब्स ने जताया शोक
राखी सावंत की मां जया की मौत शनिवार 28 जनवरी की देर रात हुई थी। एक्ट्रेस ने अपनी मां के दिवगंत शरीर के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की। इस दौरान राखी के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे। इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड जगत ने एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाया। सभी सितारों ने राखी की मां के निधन पर शोक जताया है। इस लिस्ट में पहला नाम बिग बॉस की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई हैं। जिन्होंने राखी के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'RIP ओम शांती।'
जैकी श्रॉफ ने कही ये बात
वहीं मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कमेंट कर लिखा कि, 'मैं तुम्हारा दर्द महसूस कर सकता हूं कि अपने मां-बाप को खोने के बाद आपका दर्द। उनकी आत्मा हमेशा आपके साथ रहेगी।' इसके अलावा मान्यता दत्त ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'ईश्वर आपको परिवार के इस बड़े नुकसान को सहने की शक्ति और साहस दे। ओम शांत उनकी आत्मा को शांति मिले।' वहीं गीता कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'राखी मजबूत रहो मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं। आपकी मां की आत्मा को शांति मिले।'
राखी की मां का होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि, राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी अंतिम सांसें ले रही थीं। इस दौरान राखी सावंत सिसक-सिसककर रोती हुई नजर आईं। मां को इस हालत में देख वह काफी टूट सी गई थीं। मां के निधन के बाद आज यानी रविवार को उनकी मां का अंतिम संस्कार होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications