शो से बाहर आकर राखी सावंत ने बिग बॉस पर लगाया ये गंभीर आरोप, बोलीं आप ने मेरा.....
मुंबई, 28 जनवरी। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत बिग बॉस शो से बाहर हो चुकी हैं। शो से निकाले जाने के दो दिन बाद राखी ने एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रोते हुए बिग बॉस पर गंभीर आरोप भी लगाए।

राखी सावंत ने रोकर बिग बॉस पर लगाया ये गंभीर आरोप
दरअसल, राखी सावंत खफा हैं कि कैसे उन्हें एक बार फिर से बिग बॉस से बाहर कर दिया गया है। शो से निकाले जाने के दो दिन बाद, राखी ने अपने जिम के बाहर जमा हुए पापराज़ी से बात की और अफसोस जताया कि कैसे शो हर सीज़न में उनका मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उन्हें विजेता की ट्रॉफी नहीं लेने देते। उन्होंने कहा बिग बॉस हर सीजन में मेरे एंटरटेनमेंट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन्हें ट्रॉफी कभी नहीं जीतने देते हैं।

मैं कोई संतरा या नीबूं या कोई टिशू पेपर नहीं हूं बिग बॉस
फिनाले में ना जाने की वजह से राखी सावंत बहुत दुखी हैं और उन्होंने कहा मुझे टिशू की तरह इस्तेमाल करेंगे। मैं टिशू पेपर नहीं हूं बिग बॉस। मैं जीती जागती इंसान हूं। एंटरटेनमेंट के लिए, जब तक संतरे में जूस है आप निचोड़ लेंगे फिर छिलका फेंक देंगे। मैं कोई संतरा या नीबूं या कोई टिशू पेपर नहीं हूं बिग बॉस की आप एंटरटेनमेंट लेंगे लेकिन जब फिनाले का समय आएगा तो दूसरों को ले जाएंगे फिनाले में। बिग बॉस आप जानते हैं मैं आपसे कितना प्यार करती हूं मैं ट्रॉफी की हकदार थी, मैं ये ट्राफी डिजर्व करती हूं।

फैंस ने भी कहा राखी का इस्तेमाल किया गया
राखी के फैन्स भी राखी की इस बात से सहमत थे। ण्क यूजर ने लिखा इतना अनुचित है फिर से मत जाओ। एक अन्य ने लिखा, "हां... कम टीआरपी के कारण उन्हें बुलाया गया था... लेकिन उनकी मौजूदगी भी शो को नहीं बचा सकी... उनका इस्तेमाल किया हुआ महसूस करना सही है।"
पति रितेश के संग डेट पर गई राखी सावंत
हालांकि, राखी का ये बयान उनके खुश मिजाज स्वभाव से काफी अलग है जिसे प्रशंसकों ने बुधवार को देखा। हालांकि शो से बाहर आने के बाद राखी ने अपने पति रितेश के साथ जिम के बाहर तस्वीरें खिंचवाईं और बाद में उनके साथ डिनर डेट पर भी गईं। राखी और रितेश शो के 15वें सीजन में शिरकत की थी। बिग बॉस 15 का फिनाले 29 और 30 जनवरी को होगा। शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, तेजस्वी प्रकाश और रश्मि देसाई में से कोई इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करने वाला है.
खत्म हो जाएगी दुनिया! वैज्ञानिकों ने बताई दुनिया की तबाही की तारीख और वजह












Click it and Unblock the Notifications