'वह घर में मेरा रेप कर रहा था', आदिल खान के आरोपों पर बरसीं राखी सावंत, एक्ट्रेस ने खोली पोल
Rakhi Sawant Allegations Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में आ गईं। उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी जेल से रिहा हो चुके हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में राखी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने एक-एककर मीडिया के सामने आदिल की पोल खोली।
राखी ने आदिल पर किया पलटवार
6 महीने जेल में सजा काटने के बाद बाहर आते ही आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत पर ड्रग्स लेने से लेकर न्यूड वीडियो बनाने तक कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। ऐसे में राखी सावंत आदिल के आरोपों पर तिलमिलाईं और उन्होंने पलटवार किया। यही नहीं राखी सावंत ने बताया कि आदिल उनकी न्यूड वीडियो बनाकर बेचते थे।

वो मेरी न्यूड वीडियो बेचता था
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा कि, आदिल खान दुर्रानी ने मेरी न्यूड वीडियो बनाकर बेची है और मैं ये लोगों को दिखाना चाहती हूं लेकिन मैं लोगों को नहीं दिखा पा रही हूं।" इसके अलावा राखी ने ये भी दावा किया कि उनकी न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर 47 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
मैं बाथरूम में हूं और वह शूटिंग कर रहा है
राखी सावंत ने आगे अपना फोन दिखाते हुए कहा कि, "मैं बाथरूम में हूं और वह शूटिंग कर रहा है, क्या आप देख सकते हैं? ऐसे बहुत सारे वीडियो। मेरा फुल बॉडी न्यूड दिख रहा है। मैं चुप थी। मैं उसकी पत्नी थी और वह घर में मेरा रेप कर रहा था।" जब राखी से पूछा गया कि वह यह सब क्यों झेल रही थीं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "वीडियो वायरल हो जाएगा ना फिर क्या करु मैं। आत्महत्या कर लूं, काहा जाऊं? दुनिया को अपना चेहरा कैसे दिखाऊं?'
आदिल राखी के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन
जेल से बाहर आते ही आदिल खान दुर्रानी ने 21 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने दावा किया था कि, राखी उनसे करोड़ों रुपये ले चुकी है। यही नहीं शादी करने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया था। आदिल ने कहा कि वह जल्द ही राखी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications