'मुझे इस मनहूस से तलाक दिलवाओ', Rakhi Sawant को वकील पर आया गुस्सा, तलाक के लिए इस हद तक जाने को तैयार
राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने वकील को फोन कॉल करके आदिल संग तलाक की बात करते हुए नजर आईं।
Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से वह दुबई में थी। वहीं अब मुंबई लौटने के बाद राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं।
राखी ने वकील को तलाक के लिए किया कॉल
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने वकील से बातचीत करते हुए नजर आईं। उन्होंने आदिल दुर्रानी संग तलाक को लेकर हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि, मुझे जल्द से जल्द तलाक चाहिए ताकि मैं अपनी जिंदगी में खुश रह सकूं।

आदिल संग तलाक को लेकर कही ये बात
वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं कि, 'जल्दी से मुझे डाइवोर्स दिलाओ। मैं ठीक हूं मेरे डिवोर्स के पेपर का क्या हुआ? पहले बताओ, मेरी जिंदगी में मुझे मेरी खुशियां चाहिए। मेरी जिंदगी से इस मनहूस को निकालो और जल्दी से मुझे डाइवोर्स दिलाओ।'
इसके बाद राखी सावंत ने वकील से कहा कि, 'उसका बाप भी राजी हो जाएगा। उन्होंने ऐसे भी मुझे बहू एक्सेप्ट किया नहीं है। उन्होंने बहुत बदतमीजी की है मेरे साथ। हां तो कोर्ट का करो न, चलेगा 6 महीने लगेगा? तो जज के सामने एक डांस वांस कर लेते हैं, जल्दी दे देगा। ओए, तू नहीं चाहती कि मेरी जिंदगी में खुशियां आए।'
आदिल पर राखी ने लगाए आरोप
इससे पहले राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने आदिल पर आरोप लगाया कि वह जेल में रहते हुए राखी को मारने की साजिश रच रहा है। बता दें कि, राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी से गुपचुप शादी की। दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई और राखी ने आदिल पर मारपीट और धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोप लगाए। तभी से आदिल जेल की सलाखों के पीछे हैं। फिलहाल उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications