'ललित मोदी और सुष्मिता सेन मुझे बाप-बेटी लगे, आजकल पैसा...', ये क्या बोल गईं मशहूर एक्ट्रेस, Video Viral

मुंबई, 17 जुलाई: सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आजकल बस आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के अफेयर के चर्चे हैं। ललित मोदी के एक ट्वीट ने रातों रात सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी, जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए बताया था कि उन्होंने अभी सुष्मिता से शादी नहीं की है, सिर्फ डेट कर रहे हैं, जल्द शादी भी होगी। सुष्मिता ने भी अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिश्ते पर चुटकी लेते हुए काफी कुछ कहा है।

एक्ट्रेस ने कपल को बताया बाप-बेटी की जोड़ी

एक्ट्रेस ने कपल को बताया बाप-बेटी की जोड़ी

ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिलेशन को लेकर एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह से रिएक्शन दे रहे हैं तो अब इस मामले पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी अपनी चुप्पी आखिरकार तोड़ दी है। राखी ने दोनों को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो शायद सुष्मिता के फैस को अच्छा ना लगे। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कपल को बाप-बेटी की जोड़ी बता दिया।

'मैंने जब दोनों को देखा तो मुझे वो बाप-बेटी लगे'

'मैंने जब दोनों को देखा तो मुझे वो बाप-बेटी लगे'

हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अलग रूप के साथ अलग ही मूड में नजर आ रही है। इस दौरान पैपराजी के कैमरों ने राखी सांवत को रोक लिया और उनसे ललित मोदी और सुष्मिता के रिलेशन की खबर पर रिएक्शन मांगा, जिस पर जबाव देते हुए राखी ने सीधा कहा कि मैंने जब दोनों को देखा तो मुझे वो बाप-बेटी लगे।

ललित मोदी पर राखी ने ली चुटकी

ललित मोदी पर राखी ने ली चुटकी

वहीं ललित मोदी पर मजाकियां अंदाज में राखी ने कहा, "वाह ललित जी, क्‍या हाथ मारा हुआ है, डायरेक्‍ट सुष्मिता सेन।" राखी ने आगे कहा कि एक्‍चुअली ललित जी और सुष्मिता को साथ देखा तो मुझे बाप-बेटी लगा। सुष्मिता मिस यूनिवर्स ललित मोदी जी कौन हैं पता नहीं।

'आज कल पैसा नहीं है तो कौन पूछता है'

'आज कल पैसा नहीं है तो कौन पूछता है'

फिर जब पैपराजी ने राखी सावंत को बताया कि वह आईपीएल के पूर्व चेयरमैन रहे हैं और पैसे लेकर भागे हैं तो राखी सावंत हैरान रह गई और फिर उन्होंने आगे कहा कि अब भैया पैसे लेके भागे तो बड़ी बड़ी हीरोइन तो मिलेगी ना भाई। आज कल पैसा नहीं है तो कौन पूछता है। आज कल शक्ल-अक्ल कौन देखता है। हालांकि बाद में, राखी सावंत ने कहा, "राखी सावंत ऐसी नहीं है, राखी सावंत केवल प्यार और सच्चाई के पीछे जाती है, पैसे के पीछे नहीं।"

आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रहीं राखी

आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रहीं राखी

आपको बता दें कि राखी सावंत खुद इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। दोनों लोगों को हर जगह एक साथ स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं यह कपल खुद की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर शेयर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+