'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई' मक्का पहुंच राखी सावंत का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, ट्रोलर्स बोले- 'इतनी नौटंकी करती है
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह मक्का में बैठकर फू-फूटकर रोती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अल्लाह से मदद की गुहार लगाई।
Rakhi Sawant Video Viral: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन सभी विवादों के बीच अब राखी सावंत इन दिनों मदीना पहुंची है। वहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं।
मक्का पहुंच रोईं राखी सावंत
राखी सावंत अक्सर लाइमलाइट में रहने के लिए कैमरे के सामने अजीब हरकतें करती हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने मक्का मदीना में किया। जहां एक्ट्रेस उमराह के लिए गईं है। विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में राखी सावंत बुर्का पहने रोती हुई नजर आईं। इस दौरान वह अल्लाह से इंसाफ की गुहार लगाई।

अल्लाह से लगाई गुहार
वायरल वीडियो में राखी सावंत रोते हुए कहती हैं कि, 'मैं क्या करूं आदिल ने मुझसे बॉलीवुड में स्टार बनने के लिए झूठी शादी की। या अल्लाह मेरे साथ न्याय हो। इसने एक औरत की जिंदगी बर्बाद कर दी। या खुदा मैं आपके पास आई हूं फर्याद लेकर। मेरे साथ ये क्या हो गया या खुदा।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस ने राखी सावंत की क्लास लगा दी।
ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस
राखी सावंत का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये सभी को परेशान कर नेगेटिविटी फैला रही है। वहीं एक ने लिखा, उमराह जाकर भी इसका ड्रामा खत्म नहीं हुआ। एक ने लिखा, 'इसकी ओवरएक्टिंग के 50 रुपए काटो'। इस तरह से लोग कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
आदिल संग विवादों में हैं राखी
बता दें कि, राखी सावंत इन दिनों आदिल खान दुर्रानी के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं। जब से आदिल जेल से बाहर आए हैं वह एक के बाद एक राखी पर गंभीर आरोप लगाते नजर आए। तो वहीं राखी की बेस्टफ्रेंड राजश्री ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया और कहा कि एक्ट्रेस उनसे हर चीज लेती है। हालांकि राखी सावंत ने भी इन आरोपों के बाद कहा था कि आदिल के पास उनके न्यूड वीडियोज हैं। जिसे उन्होंने कई प्लेटफॉर्म्स पर बेचा है।












Click it and Unblock the Notifications