'ये तो चलता फिरता ट्रांसफार्मर...' बदन में बल्ब लपेटकर सड़क पर उतरीं राखी सावंत, लोगों की छूट पड़ी हंसी
दिवाली में लोग घरों पर लाइट्स लगाते हैं लेकिन राखी सावंत ठहरीं ड्रामा क्वीन। एक्ट्रेस ने अपने घर की बजाय बदन पर बल्ब लगाए हुए थे।
Rakhi Sawant Diwali Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को अच्छी तरह पता है कि सुर्खियों में बने रहने के लिए उन्हें क्या करना है। राखी सावंत आए दिन कोई न कोई नया ड्रामा पब्लिक के सामने लाकर खड़ा कर देती हैं और देखते ही देखते सुर्खियों में छा भी जाती हैं। दिवाली आने से पहले भी राखी ने कुछ ऐसा कारनामा किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। राखी का नया अंदाज देखकर फैंस काफी शॉक हो रहे हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सड़कों पर घूमती दिखीं राखी
हाल ही में राखी सावंत अपनी बॉडी पर लाइट्स लगाकर मुंबई की सड़कों पर घूमती दिखीं। दिवाली में लोग घरों पर लाइट्स लगाते हैं लेकिन राखी सावंत ठहरीं ड्रामा क्वीन। एक्ट्रेस ने अपने घर की बजाय बदन पर बल्ब लगाए हुए थे।
लाइट्स लपेटी नजर आईं राखी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत ने अपनी पूरी बॉडी पर लाइट्स लपेटी हुई हैं। इसके साथ ही राखी सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी देती नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी कह रही हैं कि बताओ में दीवाली का कौनसा वाला पटाखा हूं? फिर सब लोग पीछे से बोल पड़ते हैं कि आप तो एटम बम हो। ये सुनकर राखी की भी हंसी छूट जाती है।

राखी ने पैपराजी से की बात
वीडियो में राखी कहती हैं कि जब से मैं लंदन से आई हूं, लंदन की महारानी की आत्मा मुझमें आ गई हैं। मुझे करंट तो नहीं लगेगा ना? अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरी आत्मा भटकेगी। ये मेरी दिवाली स्पेशल ड्रेस है।

लोगों ने राखी को बताया नोटंकी
देखते ही देखते राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। वीडियो देख लोग राखी को नमूना बता रहे हैं। कोई कह रहा है कि उर्फी कम थी क्या, जो अब ये भी आ गई। कई लोग राखी को नोटंकी बता रहे हैं। एक यूजर ने राखी सावंत को चलता फिरता ट्रांसफार्मर बताया है।

आदिल संग सुर्खियों में रहती हैं राखी
बताते चलें कि राखी सावंत के लिये ये नौटंकी कोई नई बात नहीं है। एक्ट्रेस आए दिन फैंस को एंटरटेन करने के लिए कोई न कोई मसाला लेकर आ ही जाती हैं। राखी की लव लाइफ भी खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस को अकसर ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग स्पॉट किया जाता है।

आदिल को लगाई थी फटकार
बीते दिनों राखी सावंत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में राखी ब्वॉयफ्रेंड आदिल को फटकार लगाती हुई दिखाई दे रही थीं। राखी शिकायत कर रही थीं कि आदिल उन्हें कुछ भी बोलने नहीं देते। जब भी वे कुछ कहती हैं तो आदिल उन्हें टोक देते हैं।

फैंस के फेवरेट कपल हैं राखी-आदिल
हालांकि, राखी औऱ आदिल की ये तकरार ज्यादा दिन तक नहीं टिकती। राखी और आदिल फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications