'ये लव जिहाद है, अगर आदिल...' क्या टूटने की कगार पर Rakhi Sawant की शादी? फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस
राखी सावंत और आदिल की शादी चर्चा में हैं। इस शादी के लिए राखी ने अपना धर्म तक बदल दिया। लेकिन इसके बावजूद आदिल ने इस शादी से साफ इंकार कर दिया है।
Rakhi Sawant Breaks Silence On Love Jihad: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी पर्सनल लाइफ में चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि, राखी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदिल से कोर्ट मैरिज कर ली है। इस शादी के लिए उन्होंने धर्म तक बदल लिया था। लेकिन, अब खबर आ रही है कि आदिल इस शादी को मानने से साफ इंकार कर रहे हैं। जिसके बाद राखी का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या टूटने की कगार पर राखी और आदिल की शादी?
हाल ही में राखी सावंत ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर फैंस को हैरान कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि दोनों ने शादी 7 महीने पहले ही कर ली थी। राखी ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसे ऑफिशियल किया था। लेकिन, आदिल ने इस शादी को मानने से सबके सामने इंकार कर दिया। जिसके बाद से राखी मीडिया के सामने फूट-फूट कर रो रही हैं।

'अगर आदिल मुझे स्वीकार नहीं करेंगे तो ये लव जिहाद है'
हाल ही में राखी सावंत ने जूम एंटरटेनमेंट से बातचीत के दौरान अपना दर्द बयां किया। साथ ही उन्होंने लव जिहाद मामले में भी खुलकर बात की। राखी सावंत ने कहा कि, 'मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहती। लेकिन, अगर आदिल मुझे स्वीकार नहीं करेंगे तो ये लव जिहाद ही होता है'।

राखी का हुआ रो-रोकर बुरा हाल
राखी सावंत ने आगे कहा कि, 'अगर आदिल मुझे अपना लेंगे तो, यह लव मैरिज होती हमारा निकाह होता। मैं अल्लाह से ये गुजारिश करना चाहती हूं कि, मैंने अपने आपको अपनाया है। मुझे नहीं पता ये सब क्या हो रहा है मैंने तो सच्चे मन से आदिल से निकाह किया था। या तो आदिल अब मुझे स्वीकार कर लें या ऊपर वाला मुझे हमेशा के लिए उठा ले। बस ये कलंक मुझसे और नहीं सहा जाता'।

क्या राखी को एक्सेप्ट करेंगे आदिल?
राखी सावंत अब तक कई बार मीडिया के सामने अपनी शादी का दुख बता चुकी हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप लोग कोर्ट जाकर शादी के कागज देख सकते हैं। हमारा कानूनी तौर पर निकाह हुआ है। हालांकि आपको बता दें कि, आदिल ने इस शादी से इंकार नहीं किया। लेकिन उन्होंने राखी को पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि राखी पिछले कुछ दिनों से अपनी मां की हेल्थ की वजह से काफी परेशान हैं।

लॉन्ग टाइम से एक दूसरे को कर रहे डेट
बता दें कि, राखी सावंत और आदिल अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों की साथ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आदिल संग राखी की ये दूसरी शादी है। जबकि आदिल उनसे उम्र में 6 साल छोटे हैं। खैर अब देखना होगा कि, आने वाले दिनों में क्या आदिल राखी को पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं या नहीं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications