अस्पताल में सिसक-सिसककर रोईं राखी सावंत, मां को दर्द में देख बुरी तरह टूटी एक्ट्रेस, वीडियो देख सहम जाएगा दिल

28 जनवरी को राखी सावंत की मां जया सावंत ने अंतिम सांस ली। मां की मौत का राखी को काफी गहरा सदमा लगा है और वह बुरी तरह से टूट चुकी हैं।

Rakhi Sawant Mother Demise: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत भले ही ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। लेकिन, अपनी अजीब हरकतों की वजह से वह दूसरे के चेहरों पर मुस्कान भी लाती हैं। लेकिन, अब सबको हंसाने वाली राखी बुरी तरह से टूट चुकी हैं। उन्होंने अब हमेशा के लिए अपनी मां को खो दिया है। लंबे समय से उनकी मां का इलाज चल रहा था। लेकिन, तमाम कोशिशों के बावजूद वह अपनी मां को बचाने में नाकामयाब रहीं।

Recommended Video

    Rakhi Sawant की मां का निधन, Cancer की बीमारी से थी पीड़ित | वनइंडिया हिंदी
    नहीं रही राखी सावंत की मां

    नहीं रही राखी सावंत की मां

    राखी सावंत की मां ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज मुंबई के जुहू अस्पताल में चल रहा था। लेकिन, 28 जनवरी की रात राखी की मां ने अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए उन्हें अलविदा कह दिया। मां को खोने से राखी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बुरी तरह से टूट चुकी हैं।

    मां की हालत देख एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल

    देर रात अस्पताल से राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह जमीन पर बैठे रो रही हैं और उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटकर अपनी आखिरी सांसे गिन रही हैं। इस दौरान राखी रोते हुए मां के लिए दुआ मांग रही हैं। लेकिन, लगता है कि राखी की दुआ ऊपर वाले तक नहीं पहुंच पाई और उन्होंने हमेशा के लिए अपनी को खो दिया।

    'मेरी मां का हाथ सर से उठ गया '

    'मेरी मां का हाथ सर से उठ गया '

    मां के साथ बिताए इन अंतिम पलों की वीडियो शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन पर लिखा, 'आज मेरी मां का हाथ सर से उठ गया और मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा। आई लव यू मां। आपके बिना कुछ नहीं रहा। अब कौन मेरी पुकार सुनेगा और कौन मुझे गले लगाएगा मां। अब मैं क्या करूं। कहां जाऊं... आई मिस यू आई'।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमेशा मुस्कुराने वाली राखी को यूं सिसक-सिसककर रोता देख फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं। मां को खोने के दर्द से राखी सावंत का बुरा हाल हो गया है। राखी जिस तरह से फूट-फूटकर रो रही हैं उनको संभालना भी मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस को इस हाल में देख फैंस उनके सांतवना दे रहे हैं।

    बॉलीवुड में भी शोक की लहर

    फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी राखी सावंत को हिम्मत रखने को कहा। रिद्दिमा पंडित, रश्मि देसाई, पवित्रा पुनिया, निशा रावल, राहुल वैद्य, अली गोनी, मान्या दत्ता समेत कई सेलेब्स ने मां की अंतिम सांस की दुआ की। अब एक्ट्रेस की मां का अंतिम संस्कार 29 जनवरी को नगरपालिका ईसाई कब्रिस्तान ओशिवारा अंधेरी पश्चिम में दोपहर 12 बजे होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+