Adil Khan Durrani को राखी सावंत ने बताया 'हत्यारा', कहा- 'लड़कियां ही नहीं लड़कों के साथ बनाता था संबंध'
Rakhi Sawant Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर विवादों में आ गईं। उनके पति आदिल खान दु्र्रानी ने जेल से बाहर आते ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राखी सावंत पर कई गंभीर आरोप लगाए। ऐसे में राखी कहां चुप बैठने वाली उन्होंने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिल पर पलटवार किया। लेकिन इस बार राखी ने आदिल को हत्यारा बता दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए।
राखी ने आदिल को कहा हत्यारा
दरअसल, आदिल खान दुर्रानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी पर आरोप लगाया था कि वह उन पर करोड़ों खर्च कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राखी पर उनकी मां के निधन का कोई फर्क नहीं पड़ा। राखी ने उनके खिलाफ कई साजिशें रची थी और उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी। अब इस पर राखी सावंत ने चुप्पी तोड़ी और उन्हें हत्यारा बताया।

मुझे वो मरवाना चाहता था
राखी सावंत ने कहा कि, 'मैंने उसे जान से मारने की धमकी नहीं दी बल्कि वो मुझे जान से मरवाना चाहता था। आदिल एक हत्यारा है उसने मुमताज नाम की एक महिला के बेटे को कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी थी। राखी यहीं नहीं रूकी उन्होंने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए।
लड़के और लड़कियों दोनों के साथ था संबंध
राखी सावंत ने दावा किया कि, उन्होंने आदिल को लड़के और लड़कियां दोनों के साथ सेक्स करते हुए पकड़ा है। लड़कियों के अलावा आदिल का पुरुषों के साथ भी संबंध रहा है। राखी ने कहा, 'ऐसा कैसे हो सकता है कि आदिल को पुलिस बिना सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर ले कानून तो कभी गलत नहीं हो सकता। उसने मेरा फायदा उठाया है।' राखी ने मीडिया को आदिल के आरोपों को झूठा बताया।
आदिल ने लगाए ये आरोप
बता दें कि, आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत पर आरोप लगाया था कि शादी होने के बाद भी उन्होंने रितेश को तलाक नहीं दिया था। बल्कि दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। राखी सावंत को आदिल ने दुबई में पकड़ा था उन्होंने एक्ट्रेस के फोन पर रितेश के मैसेज और कॉल देख लिए थे। अब देखना होगा कि राखी सावंत और आदिल का यह विवाद कहां तक जाता है।












Click it and Unblock the Notifications