क्या प्रेग्नेंसी की वजह से Rakhi Sawant ने की आदिल से शादी? ड्रामा क्वीन ने खुद किया बड़ा ऐलान

हाल ही में एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी का खुलासा किया। इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि राखी जल्द ही मां बनने वाली हैं।

Rakhi Sawant Adil Marriage: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत कुछ भी करती हैं वो लाइमलाइट में आ जाती हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी का खुलासा किया। राखी ने दावा किया था कि, उन्होंने 7 महीने पहले ही आदिल के साथ गुपचुप शादी कर ली थी। हालांकि, राखी अब शादी के बाद एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

क्या जल्द मां बनने वाली हैं राखी सावंत?

क्या जल्द मां बनने वाली हैं राखी सावंत?

सोशल मीडिया पर राखी सावंत और आदिल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अब खबरें आ रही हैं कि, राखी सावंत जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐेसे में एक्ट्रेस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में राखी सावंत ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में अपनी प्रेगनेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

ड्रामा क्वीन ने खुद बताई सच्चाई

ड्रामा क्वीन ने खुद बताई सच्चाई

राखी सावंत से जब पूछा गया कि, क्या वह प्रेगनेंट हैं? तो उन्होंने इसका जवाब देने से साफ इंकार किया और कहा, 'नो कमेंट्स'। उन्होंने कहा कि, वह इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहना चाहती हैं। वह आदिल संग शादी करने से काफी खुश हैं। राखी सावंत ने अपने इस जवाब से साफ तौर पर इस खबर का खंडन किया है।

'मैं नहीं जानती कि आदिल ने शादी के लिए क्यों इंकार किया?'

'मैं नहीं जानती कि आदिल ने शादी के लिए क्यों इंकार किया?'

हाल ही में खबर आई थी कि, आदिल ने इस शादी से इंकार कर दिया था। इस पर राखी ने जवाब देते हुए कहा कि, "आदिल के साथ अपनी शादी से मैं बहुत खुश हूं। मैं नहीं जानती कि उन्होंने इससे इनकार क्यों किया? उनके इनकार से मैं भी काफी हैरान हूं। मैं उनसे 7 महीने से इस शादी की सच्चाई दुनिया के सामने बताने के लिए कह रही थी। लेकिन, मैं एक सेलिब्रिटी हूं और मेरी जिंदगी से जुड़ी बातें छुप नहीं सकती हैं"।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शादी की तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शादी की तस्वीर

बता दें कि, राखी सावंत ने हाल ही में कोर्ट मैरिज की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दोनों हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लेते हुए नजर आए। राखी सावंत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था कि, 'आखिरकार मैंने अपने प्यार से शादी कर ली और मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। आदिल के लिए मेरा प्यार बिना किसी शर्त के हमेशा के लिए है'।

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे डेट

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे डेट

राखी सावंत और आदिल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। आदिल राखी से उम्र में लगभग 6 साल छोटे हैं और वह पेशे से एक बिजनेसमेन हैं। दोनों की साथ में वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

Recommended Video

    Rakhi Sawant के रिश्ते में नया बखेड़ा, Adil Khan ने किया निकाह से इनकार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+