मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर The Kashmir Files देखने गईं राखी सावंत, कहा- कश्मीर अब आजाद है

मुंबई। विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ने केवल एक हफ्ते में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म को लेकर लोगो ने खूब सपोर्ट किया है। आम जनता और बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ-साथ कई राजनीतिक हस्तियों ने भी फिल्म की सराहना की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म की प्रशंसा की थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी अपनी मां के साथ फिल्म देखने के लिए सिनेमा हॉल पहुंची थी।

मां के साथ फिल्म देखने पहुंची राखी

मां के साथ फिल्म देखने पहुंची राखी

कंगना रनौत, अक्षय कुमार, वरुण धवन, आर माधवन, यामी गौतम, आदित्य धर और अन्य जैसे कई सेलेब्स ने फिल्म की सराहना की और अब राखी सावंत, जिन्होंने अपनी माँ के साथ फिल्म देखी। राखी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि फिल्म ने उन्हें कैसे प्रभावित किया और इसके बारे में भावुक हो गईं।

राखी ने कहा- मुझे कश्मीर की सच्चाई अब पता चली है

राखी ने कहा- मुझे कश्मीर की सच्चाई अब पता चली है

पैपराज़ी से फिल्म की तारीफ करते हुए राखी ने कहा कि फिल्म बहुत बढ़िया थी। अच्छा हुआ सच्चाई आई। हमें तो बचपन से पता ही नहीं था की असली कश्मीर की कहानी यह है। आज पता चला है। एक अद्भुत फिल्म। पीएम नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद। कश्मीर अब आजाद है।

राखी की मां ने कहा- मेरा बीपी लो हो गया

रियलिटी शो स्टार राखी सावंत की माँ, जो खराब स्वास्थ्य के चलते व्हीलचेयर पर थीं। उन्होंने भी फिल्म देखने के बाद उसके बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं तो एकदम ठंडी पड़ गई। मेरा तो बीपी लो हो गया ये देखके। कितना साहा है सब लोगो ने ।

फिल्म ने कलेक्शन कर मचाया धमाल

फिल्म ने कलेक्शन कर मचाया धमाल

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर धमाल मचा दिया है। इसम फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और चिन्मय मंडलेकर ने अभिनय किया है। यह 1990 के दशक के दौरान हुए कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है

अनुपम खेर ने किया था ट्वीट

वहीं जब फिल्म ने 80 करोड़ की कमाई की थी तो अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए सबको धन्यवाद कहा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि दो साल तक हम कोविड से जूझ रहे थे।सब कुछ बंद था। दर्शक सिनमा हॉल्ज़ में नहीं जा सकते थे! अब सच पर आधारित एक चोटी सी फ़िल्म #TheKashmirFiles ने 6 दिन में 80 करोड़ कमायें है।ये cinema की जीत है।ये संयम की जीत है।फ़िल्म जगत की जीत है।हम सब की जीत।दर्शकों का दिल से सादर धन्यवाद!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+