कभी ऑटो चालक तो कभी ट्रक क्लीनर, ऐसा था राजू श्रीवास्तव से 'गजोधर भईया' बनने तक का सफर

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जब सपनों के शहर मुंबई आए तो गजोधर भईया बनने तक का सफर उनका काफी कठिन था। शुरुआती दिनों में अपना गुजारा करने के लिए उन्होंने ऑटो रिक्शा भी चलाया था।

मुंबई, 21 सितंबर: मशहूर कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव लगभग 42 दिनों से दिल्ली एम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। हालांकि बीच में कॉमेडियन के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ था। लेकिन, उसके बाद दिन-प्रतिदिन उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद अचानक 21 सितंबर को उनके निधन की खबर सामने आती है। राजू श्रीवास्तव ने अपनी जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे राजू श्रीवास्तव घर-घर में गजोधर भैया के नाम से मशहूर हुए।

Recommended Video

    Raju Srivastava Death: राजू श्रीवास्तव का निधन | Dead | Raju Srivastava Passed | वनइंडिया हिंदी*News
    राजू श्रीवास्तव को बचपन से था मिमिक्री का शौंक

    राजू श्रीवास्तव को बचपन से था मिमिक्री का शौंक

    25 दिसंबर 1963 को कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव के पिता एक मशहूर कवि रहे। ऐसे में पिता का यही गुण उनकी रगो में भी बसने लगा। एक इंटरव्यू के दौरान राजू श्रीवास्तव ने बताया था कि वह स्कूल में भी कॉमेडी किया करते थे। लेकिन सभी बच्चे उनका मजाक उड़ाया करते थे। हालांकि उनके प्रिंसिपल उनकी इस कला का समर्थन करते थे। बस फिर क्या एक दिन राजू श्रीवास्तव ने अपने कानपुर को छोड़ने का फैसला कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए साल 1982 में मुंबई चले आए।

    ऑटो चालक बनकर किया था गुजारा

    ऑटो चालक बनकर किया था गुजारा

    मुंबई तो राजू श्रीवास्तव के लिए आना आसान था लेकिन शुरूआती दिनों में अपना गुजारा करना उनके लिए काफी मुश्किल था। जिसके लिए उन्होंने मुंबई में ऑटो रिक्शा भी चलाया था। इसके बाद उन्हें ब्रेक मिला और उन्होंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल कर अपने करियर की शुरूआत की।

    इन बॉलीवुड में किए थे साइड रोल

    इन बॉलीवुड में किए थे साइड रोल

    राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड में अनिल कपूर की फिल्म तेजाब के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। इस दौरान उन्होंने अपने कॉमेडी से खूब सुर्खियों बटोरी और फैंस का दिल जीता। बस फिर इसके बाद उन्हें लगातार बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करने को मिले। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया में ट्रक क्लीनर का का भी रोल किया था। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान के साथ भी फिल्म बाजीगर में कॉलेज स्टूडेंट के रोल में भी काम किया है।

    अमिताभ बच्चन के थे बिग फैन

    अमिताभ बच्चन के थे बिग फैन

    क्या आप जानते हैं कि राजू श्रीवास्तव बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बिग फैन थे। उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्में और कॉमेडी करना बेहद पसंद था। आपको बता दें कि गजोदर भईया को अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करने के 50 रुपये मिला करते थे।

    ऐसे बने राजू से सबके गजोधर भईया

    ऐसे बने राजू से सबके गजोधर भईया

    बॉलीवुड फिल्मों से राजू श्रीवास्तव ने कुछ समय का ब्रेक लिया। फिर अचानक उन्हें अपना कॉमेडी का टैलेंट दिखाने के लिए साल 2005 में होने वाले शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लेने का मौका मिला। बस फिर यहीं से उनकी किस्मत पलटी और राजू श्रीवास्तव से गजोधर भईया के नाम से उन्हें घर-घर पहचान मिली। इस शो के जरिए उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली।

    दिल्ली एम्स में राजू श्रीवास्तव ने ली आखिरी सांस

    दिल्ली एम्स में राजू श्रीवास्तव ने ली आखिरी सांस

    लेकिन सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव ने अब अपने फैंस के आंखों में ला दिए। जी हां 58 साल की उम्र में गजोधर भईया ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर उनके चाहने वाले उन्हें अलग-अलग तरह से श्राद्धांजलि दे रहे हैं। भले ही वह अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी यादगार परफॉरमेंस हमेशा फैंस के दिल और दिमाग में रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+