'राजू श्रीवास्तव की सेहत में हो रहा है सुधार, परिवार वालों ने घर में रखी है पूजा' भाई दीपू ने बताया हाल

एक बार फिर राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया है कि कॉमेडियन की हालत कैसी है।

मुंबई, 20 अगस्त: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर फैंस पल-पल के अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। कॉमेडियन को लेकर बीते दिनों तमाम तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही थीं। ऐसे में हाल ही में राजू के छोटे भाई ने तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए उनका हेल्थ अपडेट साझा किया था। एक बार फिर राजू के भाई दीपू ने बताया कि कॉमेडियन की हालत कैसी है।

Recommended Video

    Raju Srivastava Health: भाई दीपू ने हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताया सच | वनइंडिया हिंदी | *News
    निगरानी रख रहे डॉक्टर

    निगरानी रख रहे डॉक्टर

    राजू श्रीवास्तव की सेहत पर डॉक्टर्स की टीम लगातार बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। कॉमेडियन की हालत में सुधार लाने के लिए डॉक्टर्स की टीम काफी मेहनत कर रही है। ये बात खुद राजू के परिवार ने बताई है।

    दीपू ने बताया भाई का हाल

    दीपू ने बताया भाई का हाल

    हाल ही में राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन की हेल्थ से जुड़ा अपडेट देते हुए बताया कि एक सीनियर लेडी डॉक्टर ने राजू की हालत देखी है। उन्होंने कहा कि राजू के शरीर में जो इंफेक्शन डेवलप हुए थे, वो अब कम हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि परिवारवालों ने कॉमेडियन की अच्छी सेहत के लिए पूजा भी रखी है।

    बीते दिनों उड़ी अफवाहें

    बीते दिनों उड़ी अफवाहें

    राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर बीते दिनों खूब अफवाहें उड़ रही थीं। कोई कॉमेडियन के ब्रेन डेड होने की बात कह रहा था तो कोई उनकी हालत बिगड़ने की बातें कर रहा था। ऐसे में इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए परिवार का बयान सामने आया।

    भाई ने दिया था हेल्थ अपडेट

    भाई ने दिया था हेल्थ अपडेट

    इससे पहले जब दीपू श्रीवास्तव ने फैंस के साथ अपने भाई की हेल्थ से जुड़ा अपडेट साझा किया, तो उन्होंने बताया कि राजू की सेहत में सुधार हो रहा है। दीपू ने फैंस से किसी भी तरह की अफवाहों पर यकीन ना करने की अपील भी की।

    'आईसीयू में हैं गजोधर भइया'

    'आईसीयू में हैं गजोधर भइया'

    दीपू ने कहा था कि ये बात पूरी दुनिया जानती है कि गजोधर भइया अभी आईसीयू में हैं। वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। आप सभी की दुआएं काम कर रही हैं। एम्स एक अच्छा अस्पताल है और डॉक्टर्स भी अपना अच्छा योगदान दे रहे हैं।

    वर्कआउट करते हुए आया हार्ट अटैक

    वर्कआउट करते हुए आया हार्ट अटैक

    बताते चलें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए राजू को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद कॉमेडियन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से ही एम्स में डॉक्टर्स की टीम कॉमेडियन की हेल्थ पर बारीकी से नजर रख रही है। वहीं राजू के परिजन भी उनकी हेल्थ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+