PM की सुरक्षा में चूक: गुस्से में राजू श्रीवास्तव बोले- अरे कांग्रेसियों तुम मोदी जी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते
PM की सुरक्षा में हुई चूक: गुस्से में राजू श्रीवास्तव बोले- अरे कांग्रेसियों तुम मोदी जी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते, देखें Video
नई दिल्ली, 07 जनवरी: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब की सरकार ने इस मामले को लेकर जांच के आदेश भी दिए हैं। राजनेता से लेकर अभिनेता तक इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इसकी आलोचना की है और कहा है कि पीएम मोदी पर हुआ हमला देश की हर नागरिक पर हुआ हमला है। कंगना रनौत के बाद अब अभिनेता और कॉमिडियन राजू श्रीवास्तव ने पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सीधे तौर पर कांग्रेस और पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार पर निशाना साधा है। राजू श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि कांग्रेसियों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।

'कांग्रेसियों तुम मोदी जी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते'
राजू श्रीवास्तव द्वारा शेयर किए गए वीडियो वह कहते हैं, ''याद रखना पूरे जंगल में सन्नाटा छा जाता है, जब उस जंगल का शेर अंदर से घायल हो जाता है। अरे कांग्रेसियों तुम मोदी जी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो, क्योंकि मोदी जी के ऊपर आशीर्वाद है गुरु का, गुरुनानक देव का, बाबा विश्वनाथ का, बाबा केदारनाथ का, बाबा महाकाल का...।''

'PM का अपमान कर रहे हो, तुम्हारी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है'
अपने वीडियो में राजू श्रीवास्तव आगे कहते हैं, ''अरे नकली किसानों को आगे करके, तुमलोग पंजाब को क्यों बदनाम कर रहे हो...। अपने प्रधानमंत्री को अपमानित कर रहे हो, तुम्हारी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।''

श्रीवास्तव ने CM चन्नी को कहा-'पाक परस्त अफीमची मुख्यमंत्री'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साध रहे हैं। राजू श्रीवास्तव ने उस वीडियो में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पाक परस्त अफीमची मुख्यमंत्री बता रहे हैं। राजू श्रीवास्तव कहते हैं, 'तुम लोग शेर के साथ छल कर सकते हो, मुकाबला नहीं। ये ये पाक परस्त अफीमची मुख्यमंत्री है छाप चवन्नी... चन्नी है।''

कंगना बोलीं- 'पूरा भारत पीएम मोदी के साथ खड़ा है...'
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी गुरुवार (06 जनवरी) को पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर निशाना साधा था। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कहा था, 'पंजाब में जो भी हुआ है, वो शर्मनाक है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने चुना है, वो सबसे प्रभावशाली नेता हैं, 140 करोड़ लोगों की आवाज हैं। पीएम मोदी पर हुआ हमला हर एक देशवासियों पर हुआ हमला है। ये हमला लोकतंत्र पर है। पंजाब लगातार आतंकवादी गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications