Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजू श्रीवास्तव की बेटी ने अमिताभ बच्चन को लिखा इमोशनल नोट, कहा- हर पल मदद के लिए शुक्रिया अंकल

राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका परिवार अमिताभ बच्चन के इस सपोर्ट को नहीं भूला है। इसी बीच राजू की बेटी अंतरा ने अमिताभ बच्चन के नाम एक भावुक नोट लिखकर उनको धन्यवाद कहा है।

मुंबई, 28 सितंबरः देश के मशहूर कॉमेडियन और दिवंगत एक्टर राजू श्रीवास्तव का गत 21 सितंबर को निधान हो गया। गत 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव अचानक ही बेहोश हो गए थे। उसके बाद तुरंत उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद 42 दिनों तक राजू बेहोश थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे। आखिरकार गत 21 सितंबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन राजू श्रीवास्तव और उनके परिवार के साथ खड़े थे। राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका परिवार अमिताभ बच्चन के इस सपोर्ट को नहीं भूला है। इसी बीच राजू की बेटी अंतरा ने अमिताभ बच्चन के नाम एक भावुक नोट लिखकर उनको धन्यवाद कहा है।

Recommended Video

    Raju Srivastav की बेटी ने Amitabh bachchan को कहा-शुक्रिया अंकल | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    बिग बी ने राजू को भेजा था ऑडियो मैसेज

    बिग बी ने राजू को भेजा था ऑडियो मैसेज

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हमेशा से ही लिजेंडरी एक्टर अमिताभ बच्चन को अपना गुरु मानते थे। राजू श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि अपने मोबाइल फोन में भी उन्होंने अमिताभ बच्चन का नंबर 'गुरु जी' के नाम से सेव कर रखा है। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव जब दिल्ली के एम्स में बेहोश थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे तब अमिताभ बच्चन ने उनके लिए एक ऑडियो मैसेज भेजा था। उस मैसेज पर राजू श्रीवास्तव ने रिएक्ट करते हुए कुछ सेकंड के लिए आंखें खोली थीं लेकिन फिर बंद कर ली थीं।

    बेटी अंतरा का अमिताभ बच्चन के नाम खास नोट

    दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने अपने पिता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अंतरा ने इन तस्वीरों के साथ अमिताभ बच्चन का वह ब्लॉग भी शेयर किया है, जिसमें बिग बी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है और राजू के रूप में एक दोस्त को खोने की बातें लिखी हैं। वहीं अंतरा ने बिग बी के लिए एक खास नोट लिखा है। उस नोट में अंतरा श्रीवास्तव ने लिखा है- मैं अंकल अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि वह इस मुश्किल वक्त में हर पल हमारे साथ खड़े रहे। आपकी प्रार्थना और दुआओं ने हमें बहुत ताकत और सहारा दिया, जिसे हम ताउम्र याद रखेंगे। आप मेरे पिता के आदर्श, उनकी प्रेरणा, प्यार और गुरु थे।

    बेटी ने कहा- आप पापा के अंदर बसे थे

    बेटी ने कहा- आप पापा के अंदर बसे थे

    अंतरा श्रीवास्तव ने ने आगे लिखा है- जब से पापा ने आपको पहली बार स्क्रीन पर देखा था, तब से आप हमेशा के लिए उनके साथ रह गए। वह आपको स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी फॉलो करते थे। उन्होंने आपका नंबर अपने कॉन्टेक्ट्स में 'गुरु जी' के नाम से सेव किया हुआ था। आप पापा के अंदर पूरा बसे हुए थे। उसने आगे लिखा- आपका ऑडियो क्लिप सुनकर उनका रिएक्ट करना दर्शाता है कि आप उनके लिए क्या मायने रखते थे। मेरी मां शिखा, भाई आयुष्मान और मैं अंतरा आपके बहुत आभारी हैं। दुनियाभर में जो पापा को प्यार मिल रहा है वो सब आपकी वजह से है। बहुत-बहुत शुक्रिया अंकल।

    दोस्त राजू को खोकर इमोशनल हुए अमिताभ

    दोस्त राजू को खोकर इमोशनल हुए अमिताभ

    अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा था- एक और कलीग, दोस्त और क्रिएटिव आर्टिस्ट हमें छोड़कर चला गया। अचानक बीमारी ने घेरा और वो समय से पहले चला गया। उसकी क्रिएटिविटी और कलाकारी का टाइम भी खत्म नहीं हुआ था। रोज सुबह का दिन उसके साथ उसकी सेहत की जानकारी लेने के साथ बीत रहा था। उन्होंने मेरी आवाज रिकॉर्ड करके भेजने के लिए कहा ताकि वह होश में आए। मैंने ऐसे ही किया। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर लिखा- वो उन्हें बेहोशी की हालत में मेरी आवाज सुनाते। कान पर ऑडियो चला देते। एक बार उन्होंने अपनी आंखें खोलीं और फिर चले गए। उनकी कॉमिक टाइमिंग और कमाल का ह्यूमर हमेशा हमारे साथ रहेगा। वह बहुत अलग और खुले दिल वाले थे। अब वह स्वर्ग में बैठे हंस रहे हैं और वहां खूब खुशियां और आनंद फैला रहे होंगे।

    मुंबई के इस्कॉन मंदिर में आयोजित हुई थी प्रार्थना सभा

    मुंबई के इस्कॉन मंदिर में आयोजित हुई थी प्रार्थना सभा

    गत रविवार को राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था जिसमें इंडस्ट्री के लोग, दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। प्रार्थना सभा में पहुंचीं राजू श्रीवास्तव की वाइफ को हाथ में माइक थमाया गया ताकि वह अपने पति को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बारे में कुछ बातें बोल सकें। इससे पहले कि वह कुछ बोल पातीं, राजू को याद करते हुए हुए वह फूट फूटकर रोने लगीं। मां को रोते देख बेटी अंतरा परेशान हो गईं और पीछे से मां को संभालने की कोशिश करने लगीं।

    राजू को याद कर जॉनी लीवर हुए भावुक

    राजू को याद कर जॉनी लीवर हुए भावुक

    इस प्रार्थना सभा में मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर, सुनील पाल, कपिल शर्मा, भारती सिंह, कीकू शारदा जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे। सभी लोगों ने नम आंखों से राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी और उन्हें खूब याद किया। दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभी में मीडिया भी मौजूद थी। मीडिया से बात करते हुए जॉनी लीवर ने राजू श्रीवास्तव के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बहुत कुछ बताया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+