जब स्टारकिड की वजह से राजकुमार राव से छीनी फिल्म, रातोंरात निकाला बाहर, एक्टर बोले-'अपनी पावर का फायदा...'
Rajkummar Rao On Nepotism: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर फिल्म श्रीकांत को लेकर चर्चा में हैं। जिसको फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच एक्टर ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर खुलकर बात की।
दरअसल, रणवीर अलाहबादिया को दिए इंटरव्यू में राजकुमार राव ने बॉलीवुड में आउटसाइडर के संघर्ष के बारे में बात की। उन्होंने एक्टर से पूछा क्या इस वजह से कभी उनके हाथ से प्रोजेक्ट गया है। राजकुमार राव ने एक किस्सा याद किया जब एक स्टार किड की वजह से एक्टर को रातोंरात फिल्म से बाहर कर दिया गया था।

राजकुमार राव ने कहा कि, 'मुझे किसी ने कहा कि मैं एक आउटसाइडर हूं तो बॉलीवुड की पार्टियों में जाया करूं इससे वहां मौजूदा सेलेब्स से बातचीत होगी और अपने लिए मौके तलाश कर पाऊंगा। मैंने भी एक आउटसाइडर होने की वजह से ऐसा किया। हालांकि कुछ समय बाद मुझे एक फिल्म भी मिल गई थी।'
राजकुमार राव ने आगे कहा, 'मुझे एक फिल्म के लिए ऑफर भी मिला था जिसके लिए मैंने काम करना शुरू किया। लेकिन अचानक रातों रात बाहर कर दिया गया। बाद में पता चला कि मेरा रोल किसी जान पहचान वाले को दिया गया है जो कि स्टार किड भी है। हालांकि मैं यहां उसका नाम नहीं लेना चाहूंगा। मेरे दिमाग में बस यही बात आई कि ये सब ठीक नहीं है। कोई अपनी पावर का फायदा उठा जाता है क्योंकि वो कुछ कॉल्स करते चीजें कंट्रोल कर सकता है। लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि वह फिल्म बन ही नहीं पाई।'
बता दें कि, फिल्म श्रीकांत में राजकुमार राव ने दृष्टिवाधित बिजनेसमैन श्रीकांत बोला का रोल निभाया है। फिल्म में उनके संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। इसके अलावा एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगे। जिसमें उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर लीड रोल निभाएंगी। साथ ही एक्टर की इस साल फिल्म स्त्री 2 भी रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications