कर्जे में हैं राजकुमार राव! नहीं खरीद सकते 6 करोड़ की कार, एक्टर बोले-'EMI पर है मेरा घर'

Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं जितना लोगों को लगता है।

एक यूट्यूब शो राजकुमार राव ने पहली बार अपनी आर्थिक स्थिति पर बात की। एक्टर ने कहा कि एक 6 करोड़ रुपये की कार खरीदने के लिए उतने पैसे नहीं हैं, जितना उनके सह-कलाकारों के पास है। इसके अलावा उन्होंने ये भी खुलासा किया कि आज वह अपने घर ईएमआई दे रहे हैं।

Rajkummar Rao

"अनफिल्टर्ड विद सामदिश" पॉडकास्ट में राजकुमार राव ने कहा कि, वह अपने होम लोन का भुगतान कर रहे हैं, जिसमें उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जाता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 5-6 करोड़ रुपये की लग्जरी कार खरीद सकते हैं, तो उन्होंने हिंदी में कहा, "यार, सच बताऊं तो इतना पैसा है नहीं जितना लोगों को लगता होगा कि ये तो भाई 100 करोड़। इतना नहीं है।"

राजकुमार राव ने आगे कहा, "भाई, EMI चल रही है। मतलब घर लिया हुआ है, उसकी EMI है अच्छी खासी। तो मतलब ऐसा भी नहीं है कि नहीं है। पर ऐसे वाला भी नहीं कि आज मन किया कि मैं शो रूम में जाऊं और पूछूं कितने की है वो?' 'सर, 6 करोड़ की।' 'दे दे।'"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 50 लाख रुपये की कार खरीद सकते हैं, तो राजकुमार ने कहा कि वह खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने वित्त की जांच करनी होगी और घर पर इस बारे में चर्चा करनी होगी। अभिनेता ने यह भी बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति उन्हें 20 लाख रुपये की कार खरीदने में आसानी से मदद करती है।

राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में एक्टर की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज हुई। जिसमें एक्टर अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, राकेश बेदी, टीकू तलसानिया जैसे सितारों ने भी अहम भुमिका निभाई है। इससे पहले राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

ये भी पढ़ें: क्या Rajkummar Rao के घर आने वाला है नन्हा मेहमान? शहनाज गिल का जिक्र करते हुए फिसली जुबां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+