क्या Rajkummar Rao के घर आने वाला है नन्हा मेहमान? शहनाज गिल का जिक्र करते हुए फिसली जुबां
शहनाज गिल ने राजकुमार राव से उनकी बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल पूछा। इस दौरान एक्टर ने चुप्पी तोड़ शहनाज के सवाल का मजेदार जवाब दिया।
Shehnaaz Gill Rajkumar Rao: शहनाज गिल इन दिनों अपने नए चैट शो देसी 'वाइब्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में सबसे पहले गेस्ट के तौर पर मशहूर अभिनेता राजकुमार राव पहुंचे। जो कि, अपनी अपकमिंग फिल्म 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे। इस चैट शो के दौरान शहनाज गिल और राजकुमार राव ने खूब मस्ती की साथ ही एक्ट्रेस ने राजकुमार से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ मजेदार सवाल पूछे।

राजकुमार राव कब रहे हैं बेबी?
इस शो के दौरान राजकुमार राव ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ बड़े खुलासे किए। इस शो के दौरान शहनाज गिल ने एक्टर से कई सवाल किए। शहनाज गिल ने एक्टर से पूछा कि 'आप बेबी कब कर रहे हैं?' इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा ' मैंने फिलहाल इसके बारे में सोचा नहीं है ना ही कोई प्लान है। मुझे लगता है कि, मैं अभी भी एक बच्चा हूं।'

एक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा
इसके आगे शहनाज गिल ने उनसे कहा कि, 'अच्छा ठीक है जब भी आपका मन करे आप तब कर लेना'। इस पर राजकुमार राव ने बेटी के होने की इच्छा जाहिर की और कहा कि, 'अगर मेरी बेटी होगी तो वो बिल्कुल आपके जैसी होनी चाहिए। एकदम स्वीट, सुंदर और टैलेंटेड होनी चाहिए।'

शहनाज गिल ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि, शहनाज गिल ने इस चैट शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर कर शहनाज ने राजकुमार राव के शो में आने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन पर लिखा, 'सपने सच होते हैं... और आज एक ऐसा पल ऐसा था जब मैंने जो सोचा था वो सच हो गया। मैं हमेशा से बेहद टेलेंटेड एक्टर राजकुमार राव के साथ काम करना चाहती थी और आज मैंने उनके साथ अपने पहले चैट शो - 'देसी वाइब्स विद शहनाज़ गिल' गेस्ट के तौर पर शूटिंग की। मैं सचमुच सातवें आसमान पर हूं। राजकुमार राव मेरी रिक्वेस्ट को मानने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, आप जानते हैं कि आप सबसे अच्छे हैं।'

राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
आपको बता दे की एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म राजकुमार राव के अलावा, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं।

शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म
वहीं शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली है। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ पलक तिवारी और अब्दु रोजिक भी अहम रोल में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, ये फिल्म साल 2022 के अंत में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications