पापा बनने वाले हैं राजकुमार राव, शादी के 4 साल बाद दी गुड न्यूज, इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात

Rajkummar Rao and Patralekha: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की जिंदगी में अब एक नई खुशी दस्तक देने जा रही है। शादी के करीब चार साल बाद राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।

पैरेंट्स बनने जा रहे हैं राजकुमार राव-पत्रलेखा
इस खूबसूरत खबर को खुद राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के पैरेंट्स बनने की इस खबर के सामने आने के बाद से इंडस्ट्री में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस जोड़ी को नई खुशियों की बधाइयां दे रहे हैं।

Rajkummar Rao

इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की गुड न्यूज

राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मालिक' के प्रमोशन के बीच अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये खुशखबरी दी है। पोस्ट में कपल ने बताया कि वह अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

फराह खान पहले से जानती थीं ये खबर

-सेलेब्स के रिएक्शन की बात करें तो राजकुमार राव की इस पोस्ट पर हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन, सोनम कपूर, पुलकित सम्राट, नेहा धूपिया, दिया मिर्जा और उर्फी जावेद जैसे कई सितारों ने हार्ट इमोजी और शुभकामनाओं के जरिए खुशी जाहिर की।

-वहीं बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने मेंट करते हुए लिखा है- आखिरकार ये बात सबके सामने आ गई। इसे सीक्रेट रखना बहुत मुश्किल हो रहा था। बहुत-बहुत बधाई।

साल 2021 में हुई थी राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने नवंबर 2021 में शादी की थी। आपको बता दें कि कपल की उम्र में 5 साल का अंतर है। राजकुमार राव 40 साल के हैं और पत्रलेखा 35 की हैं। हालांकि उनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री हमेशा चर्चा का विषय रही है।

'मालिक' में राजकुमार राव का एक्शन अवतार

-जानकारी के अनुसार राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'मालिक' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर रोमांस करती दिखाई देंगी।

-इस फिल्म में राजकुमार राव का लुक एकदम डार्क, इंटेंस और फुल एक्शन में दिखाई देगा। वहीं फिल्म के ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आया है।

-आपको बता दें कि इस फिल्म में हुमा कुरैशी आइटम नंबर करती नजर आएंगी, जिस पर पहले से ही सोशल मीडिया पर रील्स बननी शुरू हो चुकी हैं। मेकर्स के अनुसार फिल्म को 54 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है और ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-ड्रामा मूवी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+