इस दिन रिलीज होगी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2', जानें इस मूवी को लेकर सबकुछ
Stree 2 Release Date: फिल्म 'स्त्री' की कहानी ने लोगों के मन में कुछ सवाल छोड़ दिए थे, जिनके जवाब आने 'स्त्री 2' में मिल सकते हैं।

Stree 2 Release Date: हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' को लोगों ने खूब पसंद किया था। उस फिल्म में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। फिल्म 'स्त्री' पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। खबर है कि स्त्री एक बार फिर से सिनेमाघरों में लौटने वाली है। अब खबर सामने आ रही है कि वो स्त्री एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने वाली है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि फिल्म 'स्त्री 2' की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।
फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर हुई बड़ी घोषणा
इससे पहले फिल्म 'स्त्री' की कहानी ने लोगों के मन में कुछ सवाल छोड़ दिए थे, जिनके जवाब आने वाले पार्ट में मिल सकते हैं। ऐसे में लोग दूसरे पार्ट को देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में जियो स्टूडियोज ने 100 फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की है। जियो स्टूडियो के प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' और रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म 'इंस्पेक्टर अविनाश' का नाम शामिल है।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'स्त्री 2'
वहीं इस लिस्ट में दिनेश विजैन की मैडॉक प्रोडक्शंस की ओर से 'स्त्री 2' और 'भेड़िया 2' भी शामिल की गई हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'स्त्री 2' आगामी 31 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्त्री पार्ट 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ही एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म को देखने के लिए लोगों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा लेकिन दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। आपको बता दें कि डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी जो कि एक ब्लॉबस्टर मूवी साबित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications