कभी कारपेंटर का काम करते थे रजनीकांत, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानें उनकी कमाई

Rajinikanth Net Worth: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग देखने लायक है। साउथ में उनके फैंस उनको भगवान का अवतार समझकर उनकी पूजा-अर्चना तक करते हैं। कहा जाता है कि जब भी रजनीकांत की कोई फिल्म रिलीज होती है तो लोग उसके पोस्टर की पूजा करने लगते हैं और उसे भगवान का रूप समझकर उस पर फूल-दूध अर्पण करते हैं। लोगों को न सिर्फ रजनीकांत की दमदार एक्टिंग पसंद है बल्कि वह रियल लाइफ में भी एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। कल यानी आगामी 10 अगस्त को रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' रिलीज होने वाली है। ऐसे में रजनीकांत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं।

कारपेंटर का काम करते थे रजनीकांत
आपको बता दें कि रजनीकांत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में लोग रजनीकांत के दीवाने हैं। अपनी फिल्मों से हर रिकॉर्ड तोड़ने वाले रजनीकांत एक बहुत ही लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं। रजनीकांत ने बहुत सी मुश्किलों का सामना कर एक्टिंग की दुनिया में खूब मेहनत की है। आपको बता दें कि एक समय पर रजनीकांत कारपेंटर का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने अपना पेट पालने के लिए कुली का काम भी किया, बस कंडक्टर भी बने। लेकिन उनकी मेहनत ने उनकी किस्मत बदल दी और आज वह साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

Rajinikanth

450 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति
caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के पास करीब 450 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत एक फिल्म करने के लिए करीब 60 से 80 करोड़ रुपए लेते हैं। हालांकि रजनीकांत ने हाल ही में फिल्म 'जेलर' के लिए 150 करोड़ रुपए की फीस ली है। वह एक बहुत ही रॉयल लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं।

चेन्नई में रजनीकांत का आलीशान घर
चेन्नई के आलीशान पोएस गार्डन इलाके में रजनीकांत का एक बहुत बड़ा घर है। इस लग्जीरियस घर की कीमत करीब 35 करोड़ रुपए है। रजनीकांत ने इस घर को साल 2002 में बनाया था। चेन्नई के इस घर को रजनीकांत ने कई एंटीक और महंगी चीजों से सजा रखा है। एक्टर के पास उस स्कूल में भी हिस्सा है जो उनकी पत्नी लता के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा करेंट एसेट्स में इन्वेस्ट किया हुआ है।

रजनीकांत का कार कलेक्शन
आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत को महंगी और लग्जीरियस कारों का काफी शौक है। उनके पास 16.5 करोड़ की रोल्स रॉयस फैंटम और 6 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट कार है। रजनीकांत के पास एक बीएमडब्ल्यू एक्स5 भी है जिसकी कीमत 1.77 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास 2.55 करोड़ रुपए की मर्सडीज बेंज जी वैगन, 3.10 करोड़ रुपए की लैम्बर्गिनी, प्रीमियर पदमिनी , टोयोटा इनोवा और एक हिंदुस्तान मोटर्स की पुरानी एंबेसडर कार भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+