Rajinikanth: अस्पताल से घर लौटे रजनीकांत, हालत पहले से बेहतर, जानें क्या हुआ था उनके साथ

Rajinikanth Discharged From Hospital: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रजनीकांत को गत 3 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) को सुबह 11 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

30 सितंबर को असप्ताल में हुए थे भर्ती
रजनीकांत को गत 30 सितंबर 2024 को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उनका एक ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर पूरी प्रक्रिया का विवरण भी शेयर किया था।

Rajinikanth Discharged From Hospital

थलाइवा की सेहत अब पहले से बेहतर
डॉक्टरों ने बताया था कि रजनीकांत के दिल से जुड़ी रक्त वाहिका में सूजन आ गई थी। सूजन को ठीक करने के लिए गैर-सर्जिकल प्रक्रिया के बाद एक स्टेंट लगाया गया है। थलाइवा की सेहत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। फिलहाल वह घर लौट आए हैं। इस खबर से फैंस ने राहत की सांस ली है।

10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म
इसी बीच साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म 'वेट्टैयन' का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है
इस दमदार फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'वेट्टैयन' का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है जिसमें अमिताभ बच्चन भी शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल बाद फिर से एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे और लोगों को एंटरटेन करेंगे।

'वेट्टैयन' से अमिताभ बच्चन का तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू
इस दमदार फिल्म के डायरेक्टर टी.जे ज्ञानवेल हैं। फिल्म 'वेट्टैयन' से अमिताभ बच्चन अपना तमिल डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म को लाइका प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, जीएम सुंदर, अबिरामी, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण भी फिल्म में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+