सुपरस्टार रजनीकांत ने परिवार के साथ ऐसे मनाई दिवाली, नातियों ने छूए पैर, बेटी ऐश्वर्या ने लगाया महावर और फिर..
Rajnikanth Diwali Celebration: गत 12 नवंबर 2023 को देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। देशभर के हर कोने में दिवाली का जश्न देखने को मिला। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स दिवाली के पर्व को बड़े ही धूम-धाम से मनाया। बॉलीवुड में जहां कई सेलेब्स ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़े ही पारंपरिक तरीके से अपने परिवार के साथ दीपावली का जश्न मनाया।
रजनीकांत ने परिवार संग मनाई दिवाली
रजनीकांत ने बड़े ही ट्रेडिशनल अंदाज में दिवाली को सेलिब्रेट किया। उनके इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दिवाली पर रजनीकांत की इन तस्वीरों को उनकी बेटी ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली की कुछ खास फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनका पूरा परिवार दिवाली मनाते हुए नजर आ रहा है।

ऐश्वर्या रजनीकांत ने शेयर की तस्वीरें
पहली फोटो में ऐश्वर्या अपने पिता रजनीकांत को दक्षिणभारतीय परंपरा के मुताबिक दोनों पैरों में महावर लगाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में ऐश्वर्या के दोनों बेटे अपने नाना के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक और फोटो में रजनीकांत के दोनों नाती पारंपरिक तरीके से जमीन पर लेटकर नाना के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में रजनीकांत और उनके परिवार के संस्कार देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं।
धनुष और ऐश्वर्या का तलाक
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरी दीपावली कुछ ऐसी रही। उम्मीद है आपकी भी खुशियों से भरी रही होगी। आपको बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ के फेमस एक्टर धनुष की पूर्व पत्नी हैं। दोनों के दो बेटे है जो फिलहाल ऐश्वर्या के पास ही रहते हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के कई सालों बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।












Click it and Unblock the Notifications