Rajeev-Charu: राजीव सेन और चारू आसोपा का टूटा रिश्ता, शादी को चार साल पूरे होने से पहले ही हो गया तलाक

चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन का ऑफिशियल तलाक हो गया है। अब ये कपल हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

Charu Asopa

Charu Asopa Rajeev Sen Divorce: लंबे समय से टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। पहले दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया लेकिन बाद में सेटलमेंट कर एकसाथ रह रहे थे। लेकिन अब दोनों का ऑफिशियल तलाक हो चुका है। राजीव ने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर इसका जिक्र करते हुए एक पोस्ट साझा किया है।

चारू-राजीव का हुआ तलाक
बता दें कि, 8 जून 2023 को राजीव सेन और चारू असोपा के तलाक की पूरी कार्रवाई हो चुकी है। हाल ही में राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर तलाक की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वह दोनों मिलकर अपनी बेटी की आगे परवरिश साथ करेंगे। आइए जानते हैं राजीव सेन ने अपने नोट में क्या कुछ लिखा।

राजीव ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
राजीव सेन ने इंस्टाग्राम पर तलाक की पुष्टि दी और लिखा, भले ही दो लोग हमेशा एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाएं, लेकिन प्यार हमेशा रहेगा। हम हमेशा अपनी बेटी के लिए मॉम एंड डैड बने रहेंगे। शेयर की गई तस्वीर में राजीव और चारू बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं राजीव सेन चारू को गले से लगाए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने तस्वीर में एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है।

शादी को होने वाले थे पूरे 4 साल
आपको बता दें कि, राजीव सेन और चारू असोपा की शादी 16 जून 2019 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को संभालने की हमेशा कोशिश की और फिर एक दिन बेटी जियाना इनकी जिंदगी में आ गई। बेटी की वजह से रिश्ते में सुधार भी हुआ लेकिन अब दोनों ने फाइनली अलग होने का फैसला कर लिया। अब से कुछ ही दिनों में राजीव और चारू की चौथी शादी की सालगिरह थी लेकिन इससे पहले ही दोनों का तलाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+