The 50 Show Update: रजत दलाल ने दिग्विजय राठी पर निकाली 'बिग बॉस' की खुन्नस, नए शो में मार दिया झापड़

फराह खान के नए रियलिटी शो 'द 50' ने टीवी पर आने से पहले ही जबरदस्त सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। हाल ही में जारी हुआ इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई जाने-माने चेहरों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई तक देखने को मिल रही है। शो के कॉन्सेप्ट और कंटेस्टेंट्स की वजह से इसकी तुलना पहले ही 'बिग बॉस' से की जा रही है, क्योंकि इसमें भी सभी प्रतिभागी एक ही घर में रहकर रणनीति, रिश्ते और टकराव के जरिए आगे बढ़ेंगे।

The 50 Show Update

वायरल प्रोमो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी के बीच हुए जबरदस्त झगड़े ने। दिग्विजय, रजत पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि जब बाकी लोग गालियां दे रहे थे, तब वह चुप क्यों थे। इस बात से रजत इतना भड़क जाते हैं कि गुस्से में दिग्विजय की ओर बढ़ जाते हैं। हालात बिगड़ते देख अन्य सेलेब्रिटीज को बीच-बचाव के लिए दौड़ना पड़ता है।

एक अन्य प्रोमो में हरियाणवी स्टार सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है। सपना, अदनान को सख्त लहजे में चेतावनी देती नजर आती हैं, जिस पर अदनान भी तुरंत जवाब देते हैं। इसी तरह, निक्की तंबोली भी शो के शुरुआती दिनों में ही अपने तेवर दिखाती हुई नजर आती हैं। वह अरबाज पटेल के साथ बहस के दौरान यहां तक कह देती हैं कि सामने वाला गुस्से में शो छोड़ दे।

ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज भी पहले ही दिन एक टास्क के दौरान आमने-सामने आ जाते हैं। प्रोमो में करण, सिद्धार्थ को कड़ी चेतावनी देते दिखते हैं, जिससे साफ है कि यह शो शुरुआत से ही हाई वोल्टेज रहेगा।

शो के मेकर्स ने प्रीमियर को और खास बनाने के लिए कई सरप्राइज भी प्लान किए हैं। बताया जा रहा है कि पहले एपिसोड में बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया की परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। मजबूत पर्सनैलिटी, चालाक रणनीतियां और भरपूर ड्रामा से सजा 'द 50' दर्शकों को खूब मनोरंजन देने वाला है।

फराह खान द्वारा होस्ट किया गया यह रियलिटी शो 1 फरवरी से ऑन-एयर होगा। प्रोमो को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए साफ है कि दर्शक इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+