Viral Video: राज कुंद्रा ने कन्या पूजन कर धोए अपनी लाडली बेटी के पैर, यूजर्स बोले- 'अरे कहां है फेस शील्ड?'

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें पति राज कुंद्रा अपनी बेटी के पैर धोते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 4 अक्टूबर: देशभर में सभी लोगों ने 3 अक्टूबर को महाष्टमी का त्योहार मनाया। इस खास मौके पर सभी ने अपने घरों में कन्या पूजन किया। इसी के साथ आम जनता के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी इस सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें पति राज कुंद्रा अपनी बेटी समीशा के पैर धोते हुए नजर आए।

राज कुंद्रा ने धोए बेटी के पैर

राज कुंद्रा ने धोए बेटी के पैर

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर महाष्टमी के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी लाडली बेटी समीशा घाघरा चोली पहने क्यूट अंदाज में स्टूल पर बैठी हैं। बेटी को निहारते हुए पति राज कुंद्रा बेटी के पैरों को धोते हुए दिखाई दिए। वहीं पीछे से राज को पंडित जैसा-जैसा बता रहे हैं वह वैसा कर रहे हैं।

बेटी के कपड़े से पोछे पैर

वीडियो में राज जहां बेटी के पैर धोने के बाद उसे कपड़े से पोछते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी बेटी अपने चश्मे से खेलती हुई दिखाई दी। राज कुंद्रा पैर को कपड़े से पोछते हैं और उसके बाद वह बेटी के पैरों पर चंदन का टीका लगाते हैं फिर वह उसकी आरती उतारते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी नहीं नजर आई क्योंकि वह वीडियो बना रही थीं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे घर की महागौरी के साथ कंचिका पूजा । सनग्लासेस को देखना मत भूलिएगा। मेरे सभी इंस्टा फैमिली को और सभी छोटी लक्ष्मी को अष्टमी की शुभकामनाएं'।

राज कुंद्रा हुए बुरी तरह ट्रोल

राज कुंद्रा हुए बुरी तरह ट्रोल

फिलहाल सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने रिएक्शन दिए। फलक नाज, निशा रावल, फराह खान समेत कई सेलेब्स ने शिल्पा शेट्टी की बेटी की क्यूटनेस की तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ने राज कुंद्रा को ट्रोल करना शुरू किया।

यूजर्स बोले- 'कहां है फेस शील्ड'?

यूजर्स बोले- 'कहां है फेस शील्ड'?

एक यूजर ने राज कुंद्रा को आड़े हाथों लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 900 चूहा खाकर बिल्ली चली हज को। एक यूजर ने लिखा- बढ़िया, लेकिन इस तरह बाहर के बेटी की इज्जत करिए कुंद्रा जी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे राज कुंद्रा आपकी फेज शील्ड कहां गई आज तो आपका चेहरा दिख ही गया'।

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

वहीं शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनको आखिरी बार फिल्म निकम्मा में देखा गया था। हालांकि, फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन फैंस को एक्ट्रेस की एक्टिंग काफी पसंद आई। इसके अलावा शिल्पा अब जल्द ही वेब सीरीज में डेब्यू करने वाली हैं। वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+