मास्क से चेहरा क्यों छिपाते थे Raj Kundra? सालों बाद मास्कमैन ने खोला राज, वीडियो वायरल
Raj Kundra Mask Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म यूटी 69 का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे राज कुंद्रा ने पोनोग्राफी मामले में 2 महीने जेल की हवा खाई और उनके साथ क्या-क्या हुआ।
फिल्म यूटी 69 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राज कुंद्रा ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। इसके अलावा मीडिया के सामने पहली बार अपने चेहरे से मास्क हटाया। बता दें कि, जब से राज कुंद्रा जेल से रिहा हुए हैं उन्होंने तभी से अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। वह बहुत कम मीडिया से रूबरू होते थे। यहां तक कि लोगों ने उनका नाम मास्क मैन रख दिया था।

अब 2 साल बाद राज कुंद्रा ने खुलासा किया कि आखिर वह इस तरह अपने चेहरे पर मास्क क्यों पहनते थे। उन्होंने अपने चेहरे से मास्क हटाया और इसकी वजह बताते हुए कहा कि, 'लोग मुझ पर तरह-तरह के कमेंट करते थे और बोलते थे कि इसका मुंह देखने लायक भी नहीं है। मैं कोई स्टार नहीं हूं मेरे घर में एक ही स्टार है। मेरे लिए मेरा ये मास्क स्टार बन चुका था और ये मेरा सपोर्ट सिस्टम है। मैं इसको हमेशा अपने पास ही रखूंगा।'
राज कुंद्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने पहली बार ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी और इमोशनल हो गए। राज ने कहा कि, 'जो बोलना है मुझे बोलो मेरी बीवी और मेरे बच्चों पर मत जाओ यार। उनकी इसमें कोई भी गलती नहीं थी।' राज कुंद्रा की इस वीडियो पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि, फिल्म यूटी 69 से राज कुंद्रा अपनी एक्टिंग डेब्यू करेंगे। यह फिल्म 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राज कुंदा पर साल 2021 में अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। उस दौरान वह 2 महीने जेल में बंद थे। तब सबसे ज्यादा उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने साथ दिया था। इसी पर फिल्म यूटी 69 की कहानी बेस्ड है।












Click it and Unblock the Notifications