माथे पर तिलक और आंखों में आंसू लिए जेल से 2 महीने बाद बाहर निकले राज कुंद्रा, देखें Video

माथे पर तिलक और आंखों में आंसू लिए जेल से 2 महीने बाद बाहर निकले राज कुंद्रा, देखें Video

मुंबई, 21 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा जमानत मिलने के बाद घर लौट आए हैं। 20 सितंबर को पोर्न मामले में मुंबई की एक अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद राज कुंद्रा 2 महीने बाद मंगलवार (21 सितंबर) की दोपहर घर लौटे हैं। बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद दो महीने भायखला जेल में रहने के बाद राज कुंद्रा को मंगलवार को पहली बार देखा गया। 45 वर्षीय व्यवसायी राज कुंद्रा जेल से बाहर निकलते वक्त पहले के मुकाबले पतले दिखे। जब राज कुंद्रा जेल से बाहर निकले तो वह भीड़ से घिरे हुए थे।

2 महीने बाद जेल से बाहर निकलने पर इमोशनल हुए राज कुंद्रा

2 महीने बाद जेल से बाहर निकलने पर इमोशनल हुए राज कुंद्रा

ईटाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि राज कुंद्रा को भायखला जेल से लेने के लिए शिल्पा शेट्टी के सिक्योरिटी टीम का एक शख्स रवि जेल के अंदर गया था। उसने राज कुंद्रा को एक नया जोड़ा कपड़ा दिया था। जो राज कुंद्रा ने जेल से निकलने के पहले पहना। उसने बदल दिया उन्होंने माथे पर तिलक लगाया और फिर जेल से बाहर निकल गए। राज कुंद्रा जेल से बाहर निकलते वक्त बहुत भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

राज कुंद्रा के जेल से बाहर निकलते वक्त जुटी भीड़

राज कुंद्रा के जेल से बाहर निकलते वक्त जुटी भीड़

राज कुंद्रा जब भायखला जेल से बाहर निकल रहे थे तो वहां काफी भीड़ थी। मीडिया वाले राज कुंद्रा का बाइट लेने और तस्वीर लेने के लिए पहुंचे थे। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल से निकल कार तक पहुंचने में राज कुंद्रा और उनके स्टाफ को काफी मुश्किल हुई। हालांकि पुलिस ने सभी मीडियाकर्मी और फोटोग्राफरों से बचाकर राज कुंद्रा को वहां से निकाला। राज कुंद्रा ने वहां पत्रकारों से बातचीत नहीं करने का फैसला किया और अपने कार में बैठ गएं।

जेल से निकले 'आम कार' में और घर के करीब आ मर्सिडीज में बैठे राज कुंद्रा

जेल से निकले 'आम कार' में और घर के करीब आ मर्सिडीज में बैठे राज कुंद्रा

राज कुंद्रा जब जेल से निकले तो शिल्पा शेट्टी के स्टाफ के साथ किसी आम कार में निकले थे। यानी वह कोई लग्जरी कार नहीं थी। लेकिन जैसे ही राज कुंद्रा अपने घर से थोड़ी सी दूरी पर थे तो उनको लेने के लिए एक मर्सिडीज आई। जिसके बाद राज कुंद्रा उस कार से निकलक मर्सिडीज में बैठ गए। रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर से थोड़ी सी दूरी पर एक मर्सिडीज इतंजार कर रही थी।

राज कुंद्रा को बेल मिलने छलका शिल्पा का दर्द

राज कुंद्रा को बेल मिलने छलका शिल्पा का दर्द

राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद पत्नी शिल्पा शेट्टी ने 20 सितंबर को एक इमोशनल पोस्ट लिखा। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इंद्रधनुष की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में किसी लेखक के कोटेशन थे, जिसमें लिखा था- ''इंद्रधनुष के अस्तित्व से यह साबित होता है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।'' शिल्पा के इस पोस्ट को देखकर यही लगता है कि उन्होंने राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद राहत की सांस ली है।

'राज कुंद्रा बोले- मुझे 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा'

'राज कुंद्रा बोले- मुझे 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा'

20 सितंबर को 2 महीने जेल में बिताने के बाद कारोबारी राज कुंद्रा को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। पिछले हफ्ते अदालत में राज कुंद्रा ने जमानत याचिका दायर की थी। जिसमें राज कुंद्रा की ओर से लिखा था कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है और आरोप को साबित करने वाले एक भी सबूत नहीं है। कोर्ट में राज कुंद्रा के वकील ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ अपनी जांच पूरी कर ली है और मामले में उनकी संलिप्तता के सबूत के बिना एक पूरक आरोप पत्र भी दायर किया है। राज कुंद्रा ने दावा किया कि अभियोजन पक्ष के पास आज तक एक भी सबूत नहीं है जो ऐप 'हॉटशॉट्स' को कानून के तहत अपराध से जोड़ सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+