Raid 2 BO Collection Day 1: डबल डिजिट में हुई अजय की 'रेड 2' की कमाई, आंकड़ा देख मेकर्स भी हो जाएंगे खुश
Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' 1 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के पहले इस फिल्म का कुछ खास बज नहीं था। लेकिन फिल्म को सिनेमाघरों में लगते ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया है।
एडवांस बुकिंग में फिल्म को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। 2 लाख 32 हजार 168 टिकटों की बुकिंग हुई है। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 6.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ प्री टिकट सेल में फिल्म की कमाई 9.68 करोड़ रुपये हुई है। ऐसे में हम आपको बताते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन।

sacnilk.com की रिपोर्ट की माने 'रेड 2' पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुछ रिपोर्ट्स में इसी फिल्म की कमाई 14-15 करोड़ रुपये भी बताई जा रही थी। रेड 2 ने पहले दिन डीसेंट ओपनिंग ली है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़त मिल सकती है। फिल्म का क्लैश संजय दत्त की द भूतनी से हुआ है। अब देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस में कौन सी फिल्म किसको हरा पाती है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है और इसे U/A सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। 'रेड 2' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को अपने डिजिटल राइट्स बेचे हैं। ऐसे में अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड 2 अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications