‘लाफ्टर शेफ्स’ में हुआ एक और बड़ा हादसा, आग की लपटों में घिरे राहुल वैद्य, सेट पर चीखे सिंगर

Rahul Vaidya Face Burn: कलर्स का रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो तमाम सितारे भी बतौर गेस्ट शामिल होते हैं। लेकिन लगता है शो किसी की नजर लग गई है। रीम शेख के बाद अब मशहूर सिंगर राहुल वैद्य के साथ एक बड़ा हादसा हुआ।

बीते दिनों टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रीम शेख के साथ 'लाफ्टर शेफ्स' में एक बड़ा हादसा हुआ था। गर्म-गर्म तेल के छीटे एक्ट्रेस के चेहरे पर पड़ गए जिसके बाद उनके आंखों के नीचे गहरे दाग के निशान आ गए। रीम शेख ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की थीं। फिलहाल एक्ट्रेस रिकवर कर रहे हैं।

rahul vaidya

रीम शेख के बाद अब सिंगर राहुल वैद्य खतरनाक हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, शो ने अपने इंस्टाग्राम पर अगले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुकिंग करते समय राहुल के पैन में अचानक भयंकर आग लग गई। इस आग की लपटें सीधा सिंगर के चेहरे पर लग गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल के चेहरे सीधा आ गई लेकिन जैसे-तैसे उन्होंने अपने चेहरे को बचाया। राहुल वैद्य के चेहरे पर लगी आग की लपटें देख निया शर्मा और जन्नत जुबैर भी डर गए और फिर वह सिंगर की तरफ उन्हें बचाने पहुंचे। आग देखने के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल भी घबरा गए। फिलहाल इस हादसे की वजह से राहुल को किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह से ठीक हैं।

इस शो को गुरुवार और शुक्रवार को रात 10 बजे कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा ये ओटीटी पर भी स्ट्रीम होता है। बता दें कि, 'लाफ्टर शेफ्स' को शुरू हुए पूरे 3 महीने हो चुके हैं। अब ये शो फैंस का सबसे पसंदीदा शो बन चुका है। टेलीविजन पर इस शो को नंबर वन नॉन-फिक्शन शो का खिताब मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+