एक्टर ने स्टाफ पर निकाली भड़ास, गलती से एयरलाइन्स की जगह 'विस्तारा' नाम की लड़की को किया टैग और फिर...
विस्तारा पर नाराजगी जताते हुए एक्टर राहुल बोस ने एयरलाइन्स के लिए लंबा चौड़ा पोस्ट तो लिखा, लेकिन विस्तारा एयरलाइन्स की जगह किसी विस्तारा नाम की लड़की को ट्वीट में टैग कर दिया।
मुंबई, 27 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस ने हाल ही में विस्तारा एयरलाइन्स में अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। एक्टर ने ट्विटर के जरिये एयरलाइन्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। राहुल ने एयरलाइन्स के लिए लंबा चौड़ा पोस्ट तो लिखा, लेकिन विस्तारा एयरलाइन्स की जगह किसी विस्तारा नाम की लड़की को ट्वीट में टैग कर दिया। इस लड़की ने अपने ट्विटर बायो पर नॉट एन एयरलाइन बायो भी लिखा हुआ है। अब राहुल बोस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग ट्वीट पढ़कर खूब चुटकी ले रहे हैं।

एयरलाइन्स से परेशान हुए राहुल
विस्तारा एयरलाइन्स के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए राहुल बोस ने ट्विटर पर लिखा, घटिया स्टाफ, बिजनिस क्लास यात्रियों के लिए भी लाउंज की सुविधा नहीं है, बोर्डिंग में ज्यादा वक्त लगता है। खाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिखने में अच्छा मगर खाने लायक नहीं। मास्क प्रोटोकॉल भी अपनी मर्जी से।
हर पैरामीटर पर बताया खराब
एक्टर ने आगे कहा कि इस हफ्ते चार बार विस्तारा से ट्रैवल किया लेकिन ये हर पैरामीटर पर खराब है। राहुल का ट्वीट ऊपर से नीचे तक बिल्कुल ठीक था। लेकिन उन्होंने बस एक गलती कर दी। दरअसल, एक्टर ने शिकायत करते वक्त एयरलाइन को टैग करने की बजाय विस्तारा नाम की एक लड़की को टैग कर दिया।

विस्तारा नाम की लड़की को कर दिया टैग
इस लड़की ने अपने बायो में नॉट एन एयरलाइन मेंशन किया हुआ है। राहुल के ट्वीट के बाद विस्तारा के रिप्रेजेंटेटिव ने उनकी शिकायतों का जवाब दिया है। एयरलाइन की ओर से दिए जवाब में कहा गया कि मिस्टर बोस, हमें खेद है कि अभी अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हमारा लाउंज टाई-अप नहीं है।

एयरलाइन्स ने दिया जवाब
जवाब में कहा गया कि माफीं चाहेंगे। हमने आपकी परेशानियों को नोट कर लिया है। हम चीजें ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी टीम से इस बारे में बात भी कर रहे हैं। हमें थोड़ा समय दीजिये।

राहुल के अपकमिंग प्रोजेक्ट
बताते चलें कि रग्बी टूर्नामेंट 2022 से पहले राहुल अहमदाबाद में टीम से मिलने के लिए आए थे। राहुल को अंतिम बार एक वेब शो में देखा गया था। अब वे फिल्म सलाम वेंकी में नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications