शादी से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, राजस्थान में होगी शादी, तस्वीरें हुईं वायरल

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस समय दोनों बॉलीवुड क हॉट कपल्स में से एक हैं। गत 13 मई 2023 को ही दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में बड़े ही शानदार तरीके से सगाई की थी। इस सगाई समारोह में दोनों के परिवार वाले, खास दोस्त और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। फिलहाल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हाल ही में दोनों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में देखा गया।

खबर है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा नवंबर 2023 में शादी करने वाले हैं। इसी बीच इस कपल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में नजर आ रहे हैं।

parineeti chopra

स्वर्ण मंदिर पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को स्वर्ण मंदिर में एक साथ घूमते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि परिणीति ने ऑफ वाइट कलर का सलवार सूट पहन रखा है और सिर पर दुपट्टा लपेट रखा है। वह इस एथनिक ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

एथनिक ड्रेस में इस जोड़ी ने ढाया कहर
वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा के मंगेतर और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और ग्रे रंग की नेहरू जैकेट पहन रखी थी। उन्होंने अपने सिर पर नारंगी रंग का कपड़ा बांधा हुआ था। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों हाथ जोड़कर चल रहे थे। लोग दोनों की इस सुंदर जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

राजस्थान के उदयपुर में होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल नवंबर महीने में शादी कर सकते हैं। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी करने का फैसला लिया है। कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात करने पहुंची थीं। उन्होंने वहां पर कुछ अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली है। परिणीति चोपड़ा अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंची थीं और शादी के वेन्यू पर खुलकर बात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+