मैं इस बारे में... परिणीति के बारे में पूछे जाने पर यूं शर्माने लगे राघव चड्ढा, पहली बार तोड़ी चुप्पी
Raghav Chadha Interview: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिलेशनशिप काफी समय से सुर्खियों में है। हालांकि, दोनों ने ही अपने रिलेशन को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन हाल ही में राघव चड्ढा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

Raghav Chadha breaks silence: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की सगाई का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच राघव चड्ढा का बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा को लेकर बात की गई। अब इस सवाल का राघव चड्ढा ने जो जवाब दिया, वो चर्चा का विषय बना हुआ है।
शर्माते हुए बोली ये बात
परिणीति को लेकर किए सवाल के जवाब में राघव चड्ढा पहले तो मुस्कुराए फिर शर्माते हुए बोले कि भविष्य में जश्न मनाने के बहुत सारे मौके मिलेंगे। आज तक से बात करते हुए राघव ने कहा कि अभी के लिए वे आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने का जश्न मनाना चाहेंगे।
सगाई पर उड़ने लगी अफवाह
एनडीटीवी ने जब राघव और परिणीति के सगाई के बारे में पूछा था तो राघव चड्ढा ने कहा कि इस बारे में वे एक दूसरे इंटरव्यू में बात करना पसंद करेंगे। बताते चलें कि पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ने लगी कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सगाई करने जा रहे हैं।
सुर्खियों में राघव-परिणीति
पिछले लंबे समय से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। हाल ही में राघव चड्ढा ने अलग-अलग शहरों में रैलियों को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे जनता के साथ बातचीत करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो को परिणीति चोपड़ा ने भी पसंद किया।
लंबे वक्त से दोस्त हैं दोनों
रिपोर्ट्स की मानें, तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई की है और लंबे वक्त से दोनों एक दूसरे के दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications