Anant-Radhika Pre Wedding: रिहाना संग स्टेज पर कूदीं राधिका मर्चेंट, वायरल हो रहा ये वीडियो

Anant-Radhika Pre Wedding: इस वक्त पूरी दुनिया की निगाहें राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन्स पर ही टिकी हुई हैं। कॉकटेल पार्टी में पॉप सिंगर रिहाना ही लाइमलाइट पर छाई रहीं। अब इसी पार्टी से एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका मर्चेंट स्टेज पर कूदती नजर आईं।

वायरल वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट स्टेज पर कूद रही हैं। राधिका के साथ वहां एक और लड़की है। सामने रिहाना भी खड़ी हैं।

Radhika Merchant

इसके बाद पॉप सिंगर रिहाना राधिका को स्टेज पर बुलाती हैं और प्यार से उन्हें पकड़ लेती हैं। फिर राधिका भी शर्माने लगती हैं। इसके बाद पूरा अंबानी परिवार तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए स्टेज पर आ जाता है।

रिहाना और राधिका के इस क्लिप पर फैंस भी काफी मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मैं सिर्फ उस पिता को देख रहा हूं जो अपने बेटे की खुशी के लिए तालियां बजाईं। एक ने कहा कि मुकेश अंबानी का नेचर कितना सिंपल है उनमें बिल्कुल भी घमंड नहीं है। एक ने कहा कि भाईसाहब बस इतना ही पैसा चाहिए।

एक यूजर ने कहा कि दीदी का पैसा वसूल हो गया। एक ने कहा कि 50 करोड़ की फोटो फ्रेम है ये। एक ने कहा कि पैसा है तो सबकुछ है। इसी तरह अन्य लोग भी क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बताते चलें कि इससे पहले जाह्नवी कपूर का भी रिहाना संग एक क्लिप खूब वायरल हुआ, जिसमें वे अपनी फिल्म धड़क के हुकअप स्टेप्स पॉप सिंगर को सिखातीं नजर आ रही हैं। दोनों के क्लिप को फैंस ने भी काफी पसंद किया और इसपर जमकर रिएक्शन भी दिए। जाह्नवी और रिहाना के क्लिप को देखने के बाद लोग दोनों की बॉन्डिंग की भी खूब तारीफ कर रहे थे।

रिहाना की बात करें तो अंबानी परिवार के इस खास फंक्शन में कॉकटेल पार्टी की सारी लाइमलाइट पॉप सिंगर ने ही लूट ली। रिहानी की परफॉर्मेंस की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+