Raayan Box Office: 'धनुष' की फिल्म ने पहले ही दिन की धमाकेदार ओपनिंग, जानें 'रायन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Raayan Box Office Collection: साउथ इंडियन फिल्म के सुपरस्टार धनुष की रायन का सभी को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म सिनेमाघरों में 26 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का जब पोस्टर आउट हुआ था तो इसका जबरदस्त क्रेज लोगों के बीच देखने को मिला था। धनुष ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है।

रायन एक ऐसी फिल्म है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन भी दिखाया गया है। दूसरी फिल्म है, जो धनुष ने निर्देशित की है। फिल्म सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है। पहले ही दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है।

Rayan Box Office

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,धनुष की फिल्म ने पहले ही दिन 12 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर धनुष की फिल्म का ये कलेक्शन काफी जबरदस्त है। लोग बतौर डायरेक्टर उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं।

बताते चलें कि थिएटर में तमिल 2डी में फिल्म के हर टाइम के शो की ऑक्यूपेंसी भी काफी जबरदस्त रही। सुबह के शो में 48.52%, दोपहर के शो में 50.70%, शाम के शो की 55.37% और रात के शो की 79.99 % ऑक्यूपेंसी रही। पहले दिन शो को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है।

बताते चलें कि 'रायन' फिल्म को शुरुआत में गैंगस्टर फिल्म के तौर पर पेश किया गया था। फिल्म के जरिये धनुष विलेन एरिया में पहली बार नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने चेन्नई में ऑडियो लॉन्च का आयोजन किया था।

इसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू भी शामिल हुई। बताते चलें कि रायन से पहले धनुष कैप्टन मिलर फिल्म में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। रायन की बात की जाए तो धनुष और सूर्या की परफॉर्मेंस फिल्म में काफी शानदार है। फिल्म में तुषारा विजयन, संदीप किशन, कालिदास जयराम, एसजे सूर्या, अपर्णा बालमुरली भी नजर आए।

फिल्म की सबसे खास बात तो ये भी है कि इस फिल्म की कहानी पर आधारित संगीत को एआर रहमान ने तैयार किया है। धनुष के बर्थडे से पहले ही इसके फर्स्ट डे कलेक्शन से धनुष को एक शानदार तोहफा भी मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+