Raayan: धनुष की 'रायन' ने मचाया गदर, 5 दिन में इतने करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
Raayan Box Office Collection Day 5: साउथ के सुपरस्टार धनुष की हालिया रिलीज फिल्म 'रायन' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान ला दिया है। दर्शक न सिर्फ फिल्म की कहानी की तारीफ कर रहे हैं बल्कि धनुष की एक्टिंग की भी जमकर प्रशंसा की जा रही है।
'रायन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'रायन' ने 5 दिनों के अंदर ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक फिल्म की कमाई की रफ्तार तेजी से जारी है। आपको बता दें कि धनुष की ये फिल्म गत 26 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

26 जुलाई 2024 को रिलीज हुई थी फिल्म
धनुष ने न सिर्फ इस फिल्म में लीड किरदार निभाया हैं बल्कि वह इस मूवी के डायरेक्टर भी हैं। ये धनुष के करियर की 50वीं और उनके डायरेक्शन में बनी दूसरी फिल्म है। फिल्म 'रायन' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही जबर कारोबार करना शुरू कर दिया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'रायन' ने 5वें दिन यानी 30 जुलाई 2024 (मंगलवर) की शाम तक 2.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं।
50 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई
'रायन' ने रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई की थी। पहले दिन का कलेक्शन 13.65 करोड़ रुपये का था जबकि दूसरे दिन का कलेक्शन 13.75 करोड़ रुपये का था। फिल्म ने तीसरे दिन कुल 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 5.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब मंगलवार के कलेक्शन के बाद धनुष की फिल्म की टोटल कमाई 50.87 करोड़ रुपये के पार हो चुकी है।
90 करोड़ रुपये में बनी है 'रायन'
फिल्म 'रायन' का बजट करीब 90 करोड़ रुपये के आसपास है जबकि फिल्म ने 5 दिन के अंदर ही भारत में ही 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन बहुत अच्छा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 88 करोड़ रुपये से ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications