पुष्पा के 'ओ अंतावा' से सुर्खियां बटोर रहीं समांथा ने जब सेक्स की जरूरत पर बयान दे मचा दिया था तहलका

'ओ अंतावा' एक्ट्रेस समांथा ने सेक्स को खाने से जरूरी बता मचा दिया था तहलका

मुंबई, 9 फरवरी: साउथ इंडस्ट्री की फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की एक्टिंग पसंद की जा रही है तो इसका आयटम सॉन्ग 'ओ अंतावा' भी जबरदस्त हिट हो रहा है। जिसमें समांथा रुथ प्रभु ने शानदार डांस किया है। समांथा इस गाने से ही खूब सुर्खियां पा रही हैं। समांथा अपने डांस और एक्टिंग के लिए तो पहचान रखती ही हैं कई बार अपने बयानों के लिए भी चर्चा पा चुकी हैं। खासतौर से सेक्स को लेकर उनका बयान काफी चर्चित रहा था।

खाने से भी जरूरी सेक्स!

खाने से भी जरूरी सेक्स!

समांथा यूं कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था सेक्स खाने से ज्यादा जरूरी है। दरअसल समांथा से सवाल किया गया था कि उनके लिए खाना अहम या फिर सेक्स? उनसे चुनने को कहा जाए तो वो क्या चुनेंगी? पहले तो समांथा ने सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया था लेकिन फिर कहा वह किसी दिन बिना खाना खाए रहने के लिए भी तैयार हैं लेकिन सेक्स के बिना नहीं।

Recommended Video

    Allu Arjun की Pushpa ने box office पर तोड़ डाले सारे Record, कमाए इतने करोड़ | वनइंडिया हिंदी
    इंडस्ट्री में पुरुषों के वर्चस्व पर भी बोल चुकीं

    इंडस्ट्री में पुरुषों के वर्चस्व पर भी बोल चुकीं

    समांथा ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलओं को लेकर कहा था कि पुरुषों के वर्चस्व वाली इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में काफी परेशानी होती है। किसी महिला के लिए यह बहुत कठिन होता है। समांथा ने कहा कि हीरो के साथ काम करते हुए उनसे अलग अपनी एक पहचान बनाना बड़ा काम है। समांथा अपनी तलाक को लेकर हुए सवालों पर काफी सख्ती से बात रखी थीं। ट्रोल्स को भी वो फटकार चुकी हैं।

    पुष्पा के गाने के लिए ली तगड़ी फीस

    पुष्पा के गाने के लिए ली तगड़ी फीस

    पुष्पा के गाने 'ओ अंतावा' के लिए समांथा रुथ प्रभु की फीस की भी चर्चा है बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने फिल्म में करीब तीन मिनट के इस आइटम नंबर के लिए पांच करोड़ की फीस ली है। बताया गया है कि उन्होंने आयटम नंबर को करने से मना भी कपर दिया था। बाद में उनको मनाया गया।

    बीते साल ले लिया था तलाक

    बीते साल ले लिया था तलाक

    समांथा रुथप्रभु और एक्टर नागा चैतन्य ने बीते साल अक्टूबर में अपने अलग होने की जानकरी दी थी। समांथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्होंने और नागा ने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद दोनों अलग हो गए। सामंथा और चैतन्य दोनों ही साउथ के सफल कलाकार हैं। समांथा ने तेलुगू और तमिल में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो मॉडलिंग में फिल्मों में आई हैं। वहीं नागा चैतन्य साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्‍य भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+