'पुष्पा 2' ने 6 दिन में कमाए हजार करोड़ रुपए से ज्यादा, सक्सेस मीट में अल्लू अर्जुन बोले- 'ये नया भारत है'

अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये कलेक्शन महज 6 दिनों का है। भारत में भी फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा करीब 700 करोड़ के पार कर गया है। इसी के साथ ही पुष्पा सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अल्लू अर्जुन और मेकर्स ने दर्शकों और मीडिया के लिए दिल्ली में सक्सेस इवेंट होस्ट किया।

इस इवेंट में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी और कुछ एग्जिबिटर्स भी आए थे। इस इवेंट में प्रोड्यूसर के साथ सिर्फ अल्लू अर्जुन ही पहुंचे। श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना और पुष्पा 2 के राइटर-डायरेक्टर सुकुमार भी इवेंट से नदारद रहे। दोनों के ना पहुंचने का कारण भी सामने नहीं आया है। ख़ैर, इस ग्रैंड इवेंट में अल्लू अर्जुन ने सबसे पहले भारत के दर्शकों का धन्यवाद किया।

Pushpa 2 Success Meet Allu Arjun

दुनियाभर में मौजूद भारतीयों का धन्यवाद
अपनी बात रखते हुए अल्लू ने कहा, सबसे पहले मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। धन्यवाद इंडिया। मैं देश के सभी दर्शकों और पूरे देश का धन्यवाद करता हूं। ये लव नहीं वाइल्ड लव है। पुष्पा सुन के फ्लवार समझा क्या फायर है मैं, फायर नहीं इस बार वाइल्ड फायर है मैं। मैं दुनियाभर में मौजूद सभी भारतीयों का भी धन्यवाद करता हूं, आपने मेरी फिल्म देखी और प्यार बरसाया। पुष्पा को नेशनल समझे क्या, इस बार इंटरनेशनल। मैं प्रोड्यूर्स, आर्टिस्ट, क्रू और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स का भी धन्यवाद देता हूं। ये सक्सेस मेरे डायरेक्टर सुकुमार की है। ये उनका उनका विजन है, हम सब उनके आभारी हैं। हिंदी ऑडियंस और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बिना पुष्पा नहीं है। आपने बहुत सपोर्ट किया है। मैं देश की सभी फिल्म इंडस्ट्री को भी धन्यवाद देता हूं। इसके अलावा भारत के हर प्रदेश की सरकार और पुलिस विभाग का भी धन्यवाद देता हूं।

ये नया भारत है
अल्लू ने आगे कहा, ये सिर्फ मेरी जीत नहीं है। आप लोग यकीन करें ये हमारे देश की जीत है। एक फिल्म बहुत सारे देशों में सेलिब्रेट की जा रही है। बतौर पुष्पाराज नहीं, बस एक आम जो इस देश की राजधानी (दिल्ली) में खड़ा है। मैं बस ये कहना चाहता हूं कि मुझे यकीन है कि भारत दुनिया का लीडिंग देश होगा। ये नया भारत है, ये अब रुकेगा नहीं। कभी झुकेगा नहीं। जय हिंद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+